कार में युवती को देख पैंट की चेन खोलने लगा Ola कैब ड्राइवर और फिर...

मुंबई। ऑनलाइन कैब सर्विस ओला के एक ड्राइवर को महिला की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि वो कैब में महिला के सामने ही हस्‍तमैथुन करने लगा था। गिरफ्तार ड्राइवर का नाम अरुण तिवारी है। महिला मूल रूप से गाजियाबाद की रहने वाली है और इंटरव्‍यू के लिए मुंबई गई थी। वो अंधेरी से पर्ले जाने के लिए शेयर में ओला कैब बुक किया था। महिला को ड्राइवर से बचने के लिए कैब से कूदना पड़ा। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

घूरते हुए खोला पैंट की चेन

घूरते हुए खोला पैंट की चेन

महिला ने पुलिस को बताया कि जब वो कैब में बैठी तो कैब में दो और लोग थे। शिवाजी पार्क पहुंचने पर वो दोनों लोग उतर गए और कैब में सिर्फ वही अकेली थी। वो मोबाइल में व्‍यस्‍त थी कि उसे एहसास हुआ कि कैब रूकी हुई है। उसने जब ड्राइवर की तरफ तो वो दंग रह गई। ड्राइवर उसे घूर रहा था और अपने पैंट की चेन खोल रहा था।

कैब से कूद गई महिला

कैब से कूद गई महिला

उसने जब ड्राइवर को टोका तो वो चुप रहने को बोला और हस्‍तमैथुन करने लगा। महिला फौरन कैब का दरवाजा खोलकर कूदी और भागते हुए नजदीकी पुलिस स्‍टेशन पहुंची। उसने फौरन पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कैब के ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पहले भी हुई है ऐसी घटना

पहले भी हुई है ऐसी घटना

हाल ही में इस तरह के और भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले जुलाई माह में मुंबई से अशोक प्रधान नाम के एक लड़के को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा था कि इस लड़के पर दो लड़कियों ने उनको देखकर हस्तमैथुन करने का आरोप लगाया था। इस मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में एक लड़का दिख रहा था जो कि ट्रेन के अंदर अश्लील हरकत कर रहा था। दो लड़कियां आपस में बात करते हुए उसका वीडियो बना लेती हैं। लड़कियों का दावा था कि वह उनको देखकर वह सब कर रहा था। वीडियो के वायरल होने के लगभग दो हफ्ते बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+