मुंबई : कुर्ला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी, घंटों ठप रहा ट्रेनों का परिचालन
मुंबई : कुर्ला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी, घंटों ठप रहा ट्रेनों का परिचालन
नई दिल्ली। मुंबई में कुर्ला रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मंगलवार देर रात कुर्ला स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण हार्बर लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

इस रूट पर घंटों तक परिचालन ठप रहा, जिसके चलते इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें लेट हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात साढ़े 11 बजे के करीब ये रेल हादसा हुआ। एएनआई ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि लोग अपने घरों में सो रहे थे कि उन्हें बहुत तेज आवाज सुनाई दी। वो फौरन वहां पहुंचे तो देखा कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
वहीं मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण कई ट्रेनें लेट हो गई। आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों के लिए रातभर स्टेशन पर गुजारनी पड़ी। हालांकि सुबह होते-होते ट्रैक को ठीक कर दिया गया और इस रूट पर सेवा सुचारू रूप से शुरू हो गई।












Click it and Unblock the Notifications