मुंबई: 30 फीट गहरे कुएं में गिरने से बच्ची समेत तीन की मौत
मुंबई। मुंबई के गहरे कुएं में गिरने से बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मुंबई के वर्ली पार्ले के नजदीक ये हादसा हुआ, जहां कुएं में गिरने से बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कुएं में डाले गए ग्रिल पर खड़े थे कि तभी लोहे का ग्रिल टूट गया और तीन गहरे कुएं में गिर पड़े।
जानकारी के मुताबिक कुएं के नजदीक कोई पूजा चल रही थी। लोग वहां जमा होकर पूजा देख रहे थे। वहीं कुएं के ऊपर लगे लोहे की ग्रिल पर भी कुछ लोग खड़े थे। शाम 7 बजे के करीब अचानक ग्रिल भरभरा कर गिर पड़ा और वहां खड़े तीनों लोग 30 फीट गहरे कुएं में गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से फौरन बचाव कार्य शुरू किया गया। जिसमें 4 साल के एक लड़के और एक लड़की को तो बचा लिया गया , लेकिन एक महिला अब तक लापता है।
अब तक तीन शव निकाले गए हैं। जिसमें 49 साल के माधवी वी पांडे, 20 साल के रेणू यादव और 3 साल की दिव्या शामिल है। घायलों को फौरन पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।