VIDEO: टॉयलेट के पानी से इडली की चटनी, वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे, जिसमें एक शख्स इडली की चटनी बनाने के लिए टॉयलेट के पानी का इस्तेमाल कर रहा है।

नई दिल्ली। स्ट्रीट फूड, यानी खाने-पीने की वो चीजें जो सड़क किनारे लगी हुई रेहड़ियों पर मिलती है, हमारी सेहत के लिए कितनी घातक हो सकती हैं, इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा लेंगे। दरअसल एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे इडली बेचने वाला एक शख्स चटनी बनाने के लिए टॉयलेट के पानी का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है शख्स पास के एक सार्वजनिक शौचालय से पानी की केन भरकर लाता है और फिर उसी पानी को चटनी बनाने में इस्तेमाल करता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एफडीए यानी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी हरकत में आ गए हैं और इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। (वीडियो: खबर के अंत में)

गली के टॉयलेट से भरा चटनी के लिए पानी

गली के टॉयलेट से भरा चटनी के लिए पानी

यह मामला मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि यह शख्स गली में बने एक टॉयलेट के अंदर से पानी की केन भरकर लाता है। यह शख्स रास्ते में कुछ सेकंड के लिए एक जगह पर रुकता है और फिर अपनी रेहड़ी की तरफ चलने लगता है। इसके बाद अपनी रेहड़ी पर इडली की चटनी बनाने के लिए टॉयलेट से लाए हुए इस पानी का इस्तेमाल करता है। इस दौरान एक दूसरा व्यक्ति इसे ऐसा करने पर टोकता भी है, जिसे इडली बेचने वाले यह शख्स अनसुना कर देता है। इस मामले को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने दिए जांच के आदेश

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने दिए जांच के आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी शैलेष आधव ने मामले पर बयान देते हुए कहा, 'हम इस मामले में उस स्ट्रीट फूड के खिलाफ जांच करेंगे और यही नहीं, ऐसे और भी वेंडर जो इस तरह की हरकत करते है, उनकी भी जांच की जाएगी और मामले में सख्त कार्रवाई होगी।' वहीं इस मामले में बोरीवली प्रशासन ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि स्ट्रीट फूड को लेकर स्वास्थ्य विभाग अक्सर चेतावनी जारी करता रहता है। इसके बावजूद लोग स्ट्रीट फूड खाने से बाज नहीं आते और कई बीमारियों को घर ले आते हैं। अच्छा यही है कि जहां तक हो सके, स्ट्रीट फूड खाने से बचना चाहिए।

देखिए वीडियो:-

दोषी पाए जाने पर रद्द होगा लाइसेंस

शैलेष आधव ने आगे कहा, 'जब भी यह व्यक्ति पकड़ा जाएगा, तो सबसे पहले उसका लाइसेंस चेक किया जाएगा और अगर सेंपल में कोई खराबी मिलती है, तो उसका लाइसेंस जब्त कर लिया जाएगा। इसके बाद इस शख्स पर आवश्यक और कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह घटना कब और कहां हुई, इसका पता लगाने के लिए उस वीडियो की और ज्यादा जांच की जरूरत है। हमने वो वीडियो देखा है और हम उसकी जांच कर रहे हैं। इस मामले में जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।' आपको बता दें कि इससे पहले भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था, जिसमें एक वेंडर चाय बनाने के ट्रेन के टॉयलेस का पानी इस्तेमाल कर रहा था। उस वेंडर पर रेल विभाग ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+