Mumbai Stampede: मुंबई का Elphinstone Road Station, जानें उसके बारे में
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के परेल स्थित Elphinstone Road Station के ब्रिज पर अफवाह के चलते मची भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि जुलाई में ही स्टेशन का नाम बदला गया था। एक ब्रिटिश के गवर्नर के नाम पर Elphinstone Road Station का नाम रखा गया। आधिकारिक तौर पर इस स्टेशन का नाम इसी साल जून में बदलकर प्रभादेवी स्टेशन कर दिया गया है। जॉन एलफिन्स्टोन, 13 वें लॉर्ड एलिफिस्टन, 1853 से 1860 तक बॉम्बे की अध्यक्षता का गवर्नर थे। सेन्ट्रल रेलवे द्वारा छत्रपति शिवाजी टर्मिनल का नाम बदल का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल कर दिए जाने के कुछ दिनों के भीतर ही पश्चिम रेलवे ने Elphinstone Road Station का नाम बदल कर प्रभादेवी स्टेशन कर दिया गया था।

बता दें कि Elphinstone Road Station के जिस ब्रिज पर हादसा हुआ है वो सेंट्रल और पश्चिम रेलवे को जोड़ता है। यह पुल बेहद संकरा है। हालात ये होती है कि कई बार लोग भीड़ में चलते नहीं, धक्कों से ही इस पार से उस पार पहुंच जाते हैं। बीते दिनों एलफिंस्टन रोड स्टेशन के इस पुल को नया बनाए जाने की बात हो रही ैथी। कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया।
बता दें कि Elphinstone Road Station का नाम बदलवाने में शिवसेना की मुख्य भूमिका रही। इस घटना के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुंबई के मेयर मौके पर पहुंचे। स्थानीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना इन मसलों पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications