मुंबई भगदड़: रेल मंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक, ग्राउंड ऑपरेशन्स पर जोर
एलफिन्सटन रोड पर स्थित फुटओवर ब्रिज पर शुक्रवार को मची भगदड़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति की मौत शनिवार को अस्पताल में हो गई है।
नई दिल्ली। मुंबई के एलफिन्सटन रोड पर अफरा-तफरी के माहौल के बीच भगदड़ मचने की घटना के एक दिन बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें ये फैसला किया गया कि नौकरशाही की वजह से होने वाली देरी को कम करने के लिए जनरल मैनेजर्स को अतिरिक्त अधिकार दिए जाएंगे। साथ ही ये भी तय किया गया कि मुंबई के भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त एस्कलेटर्स लगाए जाएंगे।

वेस्टर्न रेलवे के चर्च गेट स्थित मुख्यालय में रेल मंत्री पीयूष गोयल की सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक में फैसला हुआ कि 200 अधिकारियों को मुख्यालयों से फील्ड में काम करने के लिए भेजा जाएगा ताकि ग्राउंड ऑपरेशन्स पर ध्यान दिया जा सके। ओवरब्रिज हादसे के बाद यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। हादसे के बाद रेलवे के इंतजामों पर सवाल उठे थे।
एलफिन्सटन रोड पर स्थित फुटओवर ब्रिज पर शुक्रवार को मची भगदड़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति की मौत शनिवार को अस्पताल में हो गई है। इस हादसे में 29 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सुबह करीब 10:30 बजे के वक्त जब यह हादसा हुआ, तब कोई ऑफिस जाने की तैयारी में था, तो कोई घरेलू काम से बाहर निकला था।












Click it and Unblock the Notifications