मुश्किल में माल्या: कोर्ट ने जारी किया गैरजमानती वारंट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश के बैंकों का 9000 करोड़ रूपये का कर्जा ना चुकाकर भारत से भागने वाले जाने-माने बिजनेसमैन और लिकर किंग के रूप में पहचाने जाने वाले विजय माल्या की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। जी हां मुंबई की विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सिफारिश पर विजय माल्या के पासपोर्ट को चार हफ्तों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि ईडी ने ही विजय माल्या खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने की मांग की थी जिसपर कोर्ट ने आदेश जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि विजय माल्या पिछले लंबे समय से ब्रिटेन में हैं और ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया है। ईडी की तरफ से तीसरी बार पेश होने की बात कहने पर माल्या ने मई तक का समय मांगा था ताकि वो निजी तौर पर पेश हो सकें। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील ने स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में कहा कि किंगफिशर के अधिकारी ईडी की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications