इस साल मुंबई में ईद नहीं मनाएंगे शाहरुख खान, जानिए कारण
नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हर साल मुंबई में अपने घर मन्नत में धूमधाम से ईद मनाते हैं। ईद के दिन उनके घर के सामने हजारों की भीड़ भी इकट्ठा होती है। लेकिन, इस साल शाहरुख खान के फैन्स के लिए बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि इस साल शाहरुख खान ईद के मौके पर अपने घर मन्नत में नहीं होंगे। इस कारण शाहरुख मुंबई में ईद नही मनाएंगे।
अमेरिका में हैं शाहरुख खान
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, इस वक्त शाहरुख अमेरिका में अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं और वो मुंबई में शनिवार तक नहीं लौट पाएंगे। हर साल ईद में मौके पर मन्नत में रहने वाले शाहरुख इस बार नहीं होंगे।
हर साल ईद के मौके पर पत्रकारों को घर बुलाते हैं शाहरुख खान
अक्सर देखा जाता है कि शाहरुख खान हर साल ईद के मौके पर बॉलीवुड कवर करने वाले पत्रकारों को अपने घर बुलाते हैं और ईद के मौके पर उन्हें लजीज पकवान खिलाते हैं। ईद के दिन शाहरुख घर की छत पर आकर अपने फैन्स का अभिवादन भी करते हैं। सालों बाद ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलेगा। बता दें, शाहरुख की फिल्म 'जीरो' का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी हैं।
|
देशभर में शनिवार को मनाई जाएगी ईद
इस साल ईद का त्योहार ईद शनिवार को मनाया जाएगा। दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम ने इसकी घोषणा की है। शाही इमाम ने घोषणा की है कि भारत में शनिवार (16 जून) को ईद मनायी जाएगी। इमाम बुखारी ने कहा कि गुरुवार को भारत के किसी भी इलाके में चाँद नहीं दिखा। उन्होंने इसके लिए ऑडियो संदेश भी जारी किया है।
भारत में 16 जून को मनाई जाएगी ईद, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने की घोषणा