Best Bakery Case: बेस्ट बेकरी केस में आज आ सकता है फैसला, गुजरात दंगों से जुड़ा है मामला
best bakery case: साल 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े बेस्ट बेकरी केस की सुनवाई पुरी हो चुकी है। इस मामले में आज यानी मंगलवार 13 जून को मुंबई की सत्र अदालत अपना फैसला सुना सकती है। बता दें कि इस मामले में 21 लोगों को आरोपी बनाया गया था। लेकिन, सभी आरोपियों को सूबतों के अभाव में गुजरात की अदालत ने बरी कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मार्च 2002 की रात गुजरात के वडोदरा शहर के बेस्ट बेकरी को पहले दंगाइयों ने लूटा और फिर बेकरी को आग के हवाले कर दिया था। इस आगजनी में बेकरी के अंदर रहने वाले करीब 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने चश्मीदों की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की थी।

साथ हीं, इस मामले में 21 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पहले ये मामला गुजरात के वड़ोदरा की एक अदालत में ही चल रहा था। बाद में गुजरात हाई कोर्ट भी गया। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के आदेऱ के बाद इसकी सुनवाई महाराष्ट्र में हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई के बाद 24 फरवरी 2006 में बेस्ट बेकरी केस के 9 आरोपियों को दोषी करार दिया गया था।
जबकि, 8 को बरी कर दिया गया था। बता दें कि इस मामले में सभी 9 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। इस केस में 4 फरार आरोपी को साल 2013 में पकड़ा गया। ऐसा बताया जा रहा है कि उनका मुकदमा मुंबई की स्पेशल कोर्ट में चल रहा है। चार आरोपियों में से दो आरोपियों की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी।
केस के दो आरोपियों हर्षद रावजी भाई सोलंकी और मफत मणिलाल गोहिल जेल में हैं और मुंबई की स्पेशल कोर्ट इन दोनों पर आज फैसला सुना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications