राज ठाकरे ने कहा- बांद्रा की झुग्गियों में आग लगी नहीं, लगाई गई थी
मुंबई। हाल ही में मुंबई के बांद्रा में झुग्गियों में लगी आग को लेकर राज ठाकरे ने एक अहम बयान दिया है। राज ठाकरे ने कहा है कि वह आग लगी नहीं थी, बल्कि लगाई गई थी। उन्होंने कहा- कौन कहां से आता है, कहां जाता है कोई हिसाब नहीं है, ये जो झोपड़पट्टी में आग लगी थी, ये लगाई गई थी। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा- सब बांग्लादेशी हैं, उनके आधार भी बन जाते हैं। अगर ऐसे ही चलता रहा तो पाकिस्तान की जरूरत नहीं, इन से ही युद्ध करना पड़ सकता है।

कुछ दिन पहले लगी थी आग
मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक बेहरमपाड़ा में 26 अक्टूबर गुरुवार शाम को भीषण आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए 16 फायर इंजन और 12 वाटर टैंकर मौके पर पहुंचे थे। यह आग बांद्रा की झुग्गियों में लगी थी। इस आग ने देखते ही देखते एक विकराल रूप ले लिया था। बांद्रा की इस आग की वजह से कुछ लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा था। काफी मशकक्त के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका था। आग लगने की इस घटना में किसी की मौत तो नहीं हुई थी, लेकिन संपत्ति का बहुत नुकसान हुआ था।













Click it and Unblock the Notifications