मुंबई में बारिश के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव
मुंबई। बीते कई दिनों से हो रही बारिश के चलते मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त है। जलभराव की वजह से जहां सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित है, वहीं ट्रेन यातायात पर भी असर पड़ा है। कई लोकल ट्रेन रुकी हुई हैं तो दूसरे शहरों से आने वाली कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं तो कुछ लेट चल रही हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से कई ट्रेनें रद्द की गई हैं।

भारी बारिश की वजह से 90 से ज्यादा ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। 11 ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं। इनमें अगस्त क्रान्ति एक्सप्रेस (12953), सूरत-बान्द्रा (12936), मुंबई सेंट्रल-जयपुर (12955), बान्द्रा-अहमदाबाद (22927), फिरोजपुर कैंट-मुंबई सेंट्रल (19024), भावनगर-बान्द्रा(12972), अरावली एक्सप्रेस (19708), जामनगर-बान्द्रा (19018), अहमदाबाद-बान्द्रा (22928) और जयपुर-मुंबई (12956) रद्द की गई हैं। गाड़ी संख्या 69164 भी रद्द की गई है। मुंबई की लोकल ट्रेन भी बुरी तरह से प्रभावित है, ज्यादातर ट्रेने समय पर नहीं चल रही हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि कई जगहों पर सुरक्षा को देखते हुए को रेल सेवाएं तब तक रोक दी गईं हैं और पटरियों से पानी कम हटाने या कम होने का इंजतार किया जा रहा है। कई जगहों पर मशीनों के जरिए पटरियों से पानी हटाने का काम किया जा रहा है। मध्य रेलवे की मुख्य, हार्बर और ट्रांस हार्बर लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन करीब-करीब सामान्य है।
मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों का जीवन बेहद मुश्किल कर दिया है। बारिश के चलते रेलवे ट्रैक और सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सोमवार को गड्ढे से टकराकर एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई थी। जलभराव के कारण रेल सेवा और डिब्बे वालों की सर्विस भी रुक गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल 1-2 दिन बारिश से राहत के आसार नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications