Mumbai Rains : मुंबई में फिलहाल बारिश थमी, सड़कों पर भारी जलभराव, लोग परेशान

Recommended Video

    Mumbai Rains : High Tide Alert जारी, Trains Delay से रुकी मुंबई की रफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। एक बार फिर से मुंबई में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, मुंबई में मूसलाधार बारिश का दौर आज भी जारी है इसलिए विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है, फिलहाल के लिए बारिश रूक गई है लेकिन सड़कों पर बहुत पानी भरा हुआ है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और लोगों को घरों से बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का असर मुंबई की लोकल सेवाओं पर भी पड़ा है। बोरेवली, कांदिवली, गोरेगांव, सायन और घाटकोपर में तेज बारिश के कारण सड़के पूरी तरह से जलमग्न हैं, आज समुद्र में हाईटाइड की आशंका है।

    Mumbai Rains Live : मुंबई में बारिश से यातायात प्रभावित

    पढ़ें लाइव अपडेट्स

    LIVE Feed
    Jul 01, 2019, 4:14 PM IST

    महाराष्ट्र

    मुंबई में फिलहाल बारिश रूकने की खबर है, जिससे कई जगहों पर जलभराव घट रहा है।
    Jul 01, 2019, 2:41 PM IST

    मुंबई

    किंग सर्किल इलाके में जल भराव
    Jul 01, 2019, 2:40 PM IST

    महाराष्ट्र

    भारी बारिश के बाद ठाणे के भिवंडी इलाके में जलभराव
    Jul 01, 2019, 12:25 PM IST

    मुंबई

    लगातार बारिश से बेहाल मायानगरी मुंबई, रेल ट्रैक डूबे, हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है।
    Jul 01, 2019, 11:06 AM IST

    पश्चिम रेलवे ने पालघर रेलवे स्टेशन पर जलभराव को देखते हुए यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
    Jul 01, 2019, 10:35 AM IST

    मुंबई

    भारी बारिश के बाद माटुंगा पुलिस स्टेशन के बाहर सड़कों पर पानी भरा।
    Jul 01, 2019, 10:35 AM IST

    सेंट्रल रेलवे की सभी लाइन पर रेल सेवा शुरू। हालांकि कई सारी ट्रेनों के एकसाथ फंसे होने के कारण लोकल ट्रेनों को धीरे-धीरे पास कराया जा रहा है।
    Jul 01, 2019, 10:05 AM IST

    भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में अगले दो घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
    Jul 01, 2019, 9:22 AM IST

    ट्रैफिक डायवर्जन

    गांधी मार्केट के ट्रैफिक को भाऊदाजी रोड और सुलोचना शेट्टी रोड पर डायवर्ट किया गया है।
    Jul 01, 2019, 9:22 AM IST

    मुंबई

    पालघर में जल जमाव के कारण चार ट्रेनों को रद्द और पांच ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है।
    Jul 01, 2019, 9:01 AM IST

    महाराष्ट्र

    भारी बारिश की वजह से मुंबई के दादर ईस्ट में सड़कों पर पानी भर गया है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी में उतर कर जाना पड़ रहा है।
    Jul 01, 2019, 9:00 AM IST

    महाराष्ट्र

    भारी और लगातार बारिश की वजह से मुंबई के किंग्स सर्किल इलाके में सड़कों और गलियों में पानी भरा।
    Jul 01, 2019, 8:33 AM IST

    महाराष्ट्र

    भारी और लगातार बारिश की वजह से मुंबई के सायन और मातुंगा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है।
    Jul 01, 2019, 8:32 AM IST

    पश्चिम रेलवे ने जानकारी दी है कि मुंबई डिवीजन के पालघर में लगातार बारिश की वजह से सुबह 4.30 बजे से पटरियों पर भारी जल जमाव है। इस देखते हुए कुछ ट्रेनों को रेग्युलेट किया गया है।
    Jul 01, 2019, 8:21 AM IST

    मुंबई में बारिश से यातायात प्रभावित, कई इंटरसिटी ट्रेनें रद्द

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+