#Mumbairains: पानी-पानी मुंबई, लोग हैरान-परेशान, इन रास्तों पर बदला ट्रैफिक रूट
मुंबई। एक बार फिर से मुंबई में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में मूसलाधार बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा, विभाग ने आज दिन में भी मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, बारिश के कारण पालघर में जल जमाव के कारण चार ट्रेनों को रद्द और पांच ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है, सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को ऑफिस जाने में हो रही है।

भारी बारिश के कारण कई जगह भारी ट्रैफिक जाम लगा है, इसके अलावा कई ट्रेनों और विमानों की उड़ान पर भी बारिश का असर पड़ा है, बहुत सारे रास्तों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
- गांधी मार्केट के ट्रैफिक को भाऊदाजी रोड और सुलोचना शेट्टी रोड पर डायवर्ट किया गया।
- नेशनल कॉलेज, एसवी रोड, बांद्रा रोड के ट्रैफिक को लिंक रोड पर डायवर्ट किया गया।












Click it and Unblock the Notifications