मुंबई के झावेरी बाजार में बिल्डिंग की स्लैब गिरने से एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुंबई। मुंबई के झावेरी बाजार में एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग गिरने से की वजह से जहां दो व्यक्ति तो मलबे में फंसे हैं, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। चार मंजिला इस इमारत की स्लैब उस वक्त गिर गई जब जब इस इमारत में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इमारत का हिस्सा आज दोपहर 2.30 बजे के आसपास गिरा है। बिल्डिंग गिरने से मलबे में फंसे व्यक्तियों में 22 वर्षीय फिरोज की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक मामला महाराष्ट्र में मुंबई के मशहूर झावेरी बाजार का है, जहां आज दोपहर मरम्मत के काम के दौरान एक चार मंजिला इमारत की स्लैब गिरने से इलाक में हड़कंप मच गया। इमारत की स्लैब गिरने से एक की मौत हो गई है जबकि एक को गंभीर चोट आई है। इमारत गिरने से 9 लोग फंस गए थे जिनमें से 7 लोगों को आसानी से बाहर निकाल लिया गया था। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि इमारत की स्लैब गिरने की पुख्ता वजह का खुलासा अभी नहीं हो सका है।












Click it and Unblock the Notifications