स्वरा भास्कर के साथ ट्विटर पर हुई गंदी हरकत, शिकायत पर मुंबई पुलिस का आया ये रिप्‍लाई

मुंबई। अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाली एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर एक बार फिर चर्चा में हैं। अपने ट्वीट को लेकर अकसर वो ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। लेकिन हाल में एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर न सिर्फ स्वरा भास्कर के साथ बदसलूकी की, बल्कि उनके लिए अपशब्द भी इस्तेमाल किए। स्वरा भास्कर ने उसका बेबाकी से जवाब दिया और सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ शिकायत भी की। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर ने मुंबई पुलिस द्वारा उनकी मदद करने पर उन्हें धन्यवाद भी कहा।

ट्रोलर ने स्‍वरा को लिखा कॉल गर्ल

ट्रोलर ने स्‍वरा को लिखा कॉल गर्ल

स्वरा ने मुंबई पुलिस को यूज़र के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मुंबई पुलिस से ऐक्शन की मांग की, जिसमें ट्रोलर ने खुद को एक गौरवान्वित राष्ट्रवादी बता रखा है और ऐक्ट्रेस के लिए कॉल गर्ल, टुकड़े टुकड़े गैंग और काफी कुछ भद्दा बोल रखा है। उन्होंने ट्रोलर की इन बातों को प्रताड़ना या इव टीजिंग या किसी ऐसी ही कैटिगरी में शामिल किया है। स्वरा के इस ट्वीट पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, 'हम आपको फॉलो कर रहे हैं। आपसे निवेदन है कि आप अपना नंबर दें। हम इस मैटर को प्रायॉरिटी पर देखेंगे।'

स्‍वरा भास्‍कर ने मुंबई पुलिस को टैग कर लिखी ये बातें

स्‍वरा भास्‍कर ने मुंबई पुलिस को टैग कर लिखी ये बातें

स्‍वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया, 'पागल, गर्वित, भाग्यशाली राष्ट्रवादी और हिंदू' अपने शब्दों से खुद के (और मेरे) धर्म व देश को शर्मसार कर रहे हैं। मुझे यह भी लगता है कि ये उत्पीड़न छेड़छाड़ है।' इस ट्वीट में स्वरा ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया और उनसे शिकायत की।

हाल ही में ब्‍वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में रहीं स्‍वरा

हाल ही में ब्‍वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में रहीं स्‍वरा

बता दें कि हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप कर लिया, जिसके बाद वह सुर्खियों में रहीं। दोनों पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्वरा काफी समय से शादी के लिए बोल रही थीं, लेकिन हिमांशु लगातार उनकी बात को नजरअंदाज कर रहे थे। ऐसे में दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं। उनके साथ करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया भी लीड रोल में थीं। इसके अलावा स्वरा ने 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु' और 'निल बटे सन्नाटा' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+