Zaira Wasim Molested on Vistara Flight: 'विस्तारा' ने आरोपी की जानकारी पुलिस को दी
मुंबई। फिल्म 'दंगल' की धाकड़ अभिनेत्री जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़खानी मामले में एयरलाइंस ने आरोपी की पूरी जानकारी पुलिस को सौंप दी है, इधर मुंबई पुलिस ने भी 'दंगल गर्ल' से पूछताछ की है। वहीं एयर विस्तारा ने ट्वीट कर पूरे मामले में सफाई दी है और कहा कि वह जायरा वसीम का पूरा सपोर्ट करेंगे। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, आयोग के चेयरपर्सन का अतिरिक्त कार्याभार संभाल रहीं रेखा शर्मा ने कहा है कि वह 'विस्तारा' से मामले की पूरी जानकारी लेंगी और पूछेंगी कि आरोपी के खिलाफ क्या ऐक्शन लिया गया है, आरोपी का नाम ना बताने के लिए और फ्लाइट से उतरने के तुरंत बाद गिरफ्तार ना करने के लिए हम एयरलाइन को नोटिस भी भेजेंगे।

अपने पैरों से उनकी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा था
आपको बता दें कि बॉलीवुड की चर्चित कश्मीरी अदाकारा जायरा ने अपने साथ फ्लाइट में शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक वीडियो अपलोड किया है, उनका आरोप है कि 'विस्तारा एयरलाइंस' की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की, वो इंसान अपने गंदे इरादों के तहत अपने पैरों से उनकी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा था लेकिन पास बैठे लोगों ने उसे कुछ नहीं कहा और ना ही रोका।

विस्तारा एयरलाइंस
वहीं इस मामले पर विस्तारा एयरलाइंस ने एक ट्वीट कर कहा है कि, वे ज़ायरा वसीम के साथ हैं, इस तरह के व्यवहार के लिए वे जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं, मामले की जांच चल रही है।

सीएम उमर अब्दुल्ला
तो वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस मामले पर जल्द से जल्द एक्शन हो और दोषी को सजा मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications