सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में मुंबई पुलिस अपने दम पर जांच करने में सक्षम है- संजय राउत
सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में मुंबई पुलिस अपने दम पर जांच करने में सक्षम है- संजय राउत
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में बिहार पुलिस की एंट्री के बाद मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस इस केस में सही दिशा में जांच नहीं कर रही। यही कारण है कि इस केस की सीबीआई से जांच करवाने की मांग तेज हो गई है। इस मामले में जमकर राजनीति शुरु हो चुकी है। महाराष्ट्र सरकार ने पहले इस मामले की सीबीआई जांच करवाने से इंकार कर दिया था और अब उसे इस मामले की बिहार पुलिस द्वारा की जा रही दखलंदाजी बर्दाश्त नही हो रही है। अब एक बार फिर महाराष्ट्र के गृह मंत्री और शिवसेना नेता संजय राउत ने इस मामले की जांच को लेकर बयान दिया है।
Recommended Video
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुखमुंबई पुलिस की जांच एक पेशेवर तरीके से सही दिशा में आगे बढ़ रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यदि मुंबई पुलिस पहले से ही मामले की जांच कर रही है, तो किसी को भी महाराष्ट्र सरकार से संबंधित नहीं है और मामले से संबंधित नहीं है, इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए क्योंकि मुंबई पुलिस अपने दम पर जांच करने में सक्षम है
बता दें रविवार को प्रदेश के सुशांत सिंह आत्महत्या जांच मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बिहार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे उन्होंने कहा कि उन्होंने सीआरपीसी की धाराओं को सामने रखते हुए कहा कि सुशांत की मौत की जांच का सिर्फ लोकल पुलिस को ही संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि सुशांत केस का राजनीतिकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस सही दिशा में इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सबके सामने सच्चाई लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। ट्वीट करते हुए देशमुख ने लिखा भले कि केस बिहार में दर्ज किया गया हो लेकिन सीआरपीसी की धारी 12 और 13 के तहत इस मामले में जांच के संवैधानिक अधिकार स्थानीय पुलिस और अदालत को ही है. क्योंकि उनके अधिकार क्षेत्र में ही यह घटना घटी है इससे कुछ दिनों पहले देशमुख ने कहा था किकि एक्टर के आत्महत्या मामले की तहकीकात मुंबई पुलिस कर रही है। इसे सीबीआई को नहीं सौंपा जाएगा।
जलेबी में रिया के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस क्रिस्नन बरेट्टो ने किया ये खुलासा
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे