सलमान खान के घर क्राइम ब्रांच का छापा, हाथ लगा 29 साल से फरार वांटेड अपराधी
Recommended Video
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बंगले पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस को सालों से फरार चल रहा अपराधी आखिरकार मिल गया। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस को इस शख्स की 29 सालों से तलाश थी। पुलिस ने इस वांटेड अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक सलमान खान के गोराई स्थित बंगले पर क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की, जिसके बाद पुलिस ने बंगले के केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। 62 साल के इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिद्धेश्वर राणा पिछले 20 सालों से सलमान के बंगले की देखभाल कर रहा था। वहीं पुलिस को उसकी तलाश 1990 में हुए डकैती की वारदात को लेकर थी। पुलिस को एक गुप्तचर के जरिए सूचना मिली थी कि सिद्धेश्वर राणा सलमान कान के बंगले में है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसे साल 1990 के डकैती मामले में गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत ने बताया कि राणा और कुछ अन्य लोग चोरी के मामले में कथित रूप में संलिप्त हैं और उन्हें 1990 में अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राणा को जमानत पर रिहा किया गया था और तब से वह फरार था। जिसके बाद उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।