क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कोरोना से निपटने के लिए मुंबई पुलिस ने की अपील- घर से 2 किमी के दायरे में ही घूम सकेंगे लोग

Google Oneindia News

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामलों के बीच नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत लोगों को अपने घर से 2 किमी के दायरे में ही घूमना होगा। अगर कोई इससे आगे घूमता पाया गया तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा। हालांकि निजी वाहन से आम लोगों को कार्यालय जाने और आपात स्थिति में इलाज कराने के लिए ही इस दायरे से आगे जाने की इजाजत है। मुंबई पुलिस ने ये दिशा-निर्देश रविवार को जारी किए हैं।

Recommended Video

Corona Mumbai :Mumbai Police की जनता से अपील,घर से 2 किमी के दायरे में ही घूमें | वनइंडिया हिंदी
9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू

9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू

8 जून के बाद से मुंबई में कोविड-19 के मामले 50,085 से बढ़कर 75,539 हो गए हैं। वहीं इस दौरान मरने वालों का आंकड़ा 1,702 से बढ़कर 4,371 हो गया है। निजी वाहन से बेवजह जाने वाले लोगों को 2 किमी के दायरे से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही शहर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू भी लगा रहेगा। इस दौरान अगर कोई बेवजह घूमता पाया जाता है तो उसका वाहन जब्त होगा और साथ ही भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। दिशा-निर्देशों के अनुसार, अगर लोगों को खरीदारी करने, ब्यूटी पार्लर या फिर सलून जाना हो, तो उसके लिए भी अपने घर से 2 किमी के दायरे में ही जाना होगा।

सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य

सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य

दिशा-निर्देशों के अनुसार, 'खुले स्थानों पर व्यायाम के उद्देश्य से 2 किमी के दायरे से बाहर जाने पर प्रतिबंध है।' पुलिस ने उन दुकानों या बाजारों को भी बंद करने को कहा है, जो सामाजिक दूरी के मानदंडों की धज्जियां उड़ाते पाए जाते हैं। इस मामले में डिप्टी पुलिस कमिश्नर प्रणय अशोक ने कहा, 'मैं राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील करता हूं। चिकित्सा आपात स्थिति और आवश्यक गतिविधियों के लिए अनुमति है। बाहर जाते समय फेस मास्क पहनना अनिवार्य है।'

5 हजार वाहन जब्त

5 हजार वाहन जब्त

इस नियम के लागू होने के बाद से मुंबई पुलिस ने रविवार को ही 5 हजार वाहनों को जब्त कर लिया है। ये लोग बिना किसी जरूरी काम के घूमते पाए गए थे। कम से कम 670 वाहनों को दक्षिणी क्षेत्र, 698 वाहनों को केंद्रीय क्षेत्र, 560 वाहनों को पूर्वी उपनगर, 1766 वाहनों को पश्चिमी क्षेत्र और 1306 वाहनों को उत्तरी उपनगर से जब्त किया गया है।

कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में सामने आए 19,459 नए मामले, 380 लोगों की हुई मौत

Comments
English summary
new rules in mumbai to combat coronavirus police asks people to stay within 2 km of homes else vehicle can be seized
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X