आधी रात को डॉली बिंद्रा के पीछे पड़ गया अंजान शख्स, फिर क्या हुआ?
वो शख्स लगातार मेरा पीछा करता रहा और उसने हाथों से मुझे इशारे भी किए।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा का पीछा करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 27 साल के इस शख्स पर आरोप है कि उसने रात में करीब डेढ़ घंटे तक कार से डॉली बिंद्रा का पीछा किया। शख्स का नाम अब्दुल शेख बताया जा रहा है, जो एक गार्मेंट फैक्ट्री का मालिक है। डॉली बिंद्रा ने अब्दुल शेख के ऊपर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

'हाथ से किए इशारे'
डॉली बिंद्रा ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया, 'मैं रात को करीब 1 बजकर 40 मिनट पर बांद्रा से एक शादी समारोह से लौट रही थी। मुझे शक हुआ कि कोई शख्स कार से बांद्रा से ही मेरा पीछा कर रहा है। मैंने जब फोन करने के लिए अपनी गाड़ी साइड में रोकी तो उस शख्स ने भी अपनी गाड़ी रोक ली। वो शख्स लगातार मेरा पीछा करता रहा और उसने हाथों से मुझे इशारे भी किए। इसके बाद जब मैंने खार में लिंक रोड की तरफ अपनी कार मोड़ी तो मुझे पुलिस की एक पेट्रोलिंग गाड़ी दिखाई दी और मैंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।'

'शख्स ने माना, हां कर रहा था पीछा'
अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने बताया, 'मैंने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी देखकर अपनी कार रोकी और उन्हें इस बारे में बताया। वो शख्स पीछा करते हुए मेरी कार के बिल्कुल पीछे आ गया था, इसलिए उसे बचने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि वो शख्स मेरा पीछा कर रहा था।' पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अब्दुल शेख है और वो एक गार्मेंट कंपनी का मालिक है। शख्स ने बांद्रा से लेकर खार तक डॉली बिंद्रा का पीछा किया। इसके बाद पुलिस ने अब्दुल शेख को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
खार पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर संजय मोरे ने बताया कि अब्दुल शेख के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अब्दुल शेख को जमानत भी मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि डॉली बिंद्रा बिग बॉस के सीजन 4 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इसके अलावा डॉली बिंद्रा ने कई फिल्में भी की हैं। उनकी चर्चित फिल्मों में 'गदर: एक प्रेमकथा', 'जो बोले सो निहाल', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'बरसात' और 'अजय' हैं।
-
Mumbai Pune Missing Link: देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज तैयार, मुंबई से पुणे का सफर होगा आसान -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Mumbai Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अब पकड़ेगा रॉकेट वाली रफ्तार, चीन से भारत पहुंची मशीनें -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश?












Click it and Unblock the Notifications