क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मुंबई में 14 साल की लड़की से शादी करने पर हाईकोर्ट का 53 साल का वकील गिरफ्तार

By Rizwan
Google Oneindia News

मुंबई। मुंबई पुलिस ने 14 साल की नाबालिग लड़की से शादी करने के आरोप में 53 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स बॉम्बे हाईकोर्ट में वकील है। वकील को तीन साल पुराने मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। तीन साल पहले जब उसने लड़की से शादी की तो वो 14 साल की थी, जिसमें अब मामला दर्ज हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद कालाचौकी पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी ने की थी उत्पीड़न की शिकायत

पत्नी ने की थी उत्पीड़न की शिकायत

वकील की पत्नी ने ही पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वकील की पत्नी ने उसपर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कालाचौकी पुलिस ने बताया कि लड़की का परिवार बहुत गरीब है और इसीलिए उसके माता-पिता ने अधेड़ वकील से उसकी शादी कर दी थी। लड़की का परिवार सांगली का रहने वाला है।

कुछ समय पहले ही लाया था पत्नी को घर

कुछ समय पहले ही लाया था पत्नी को घर

पुलिस ने बताया कि सांगली में रहने वाले लड़की के बुजुर्ग माता-पिता ने अपनी बीमारी की वजह से लड़की की शादी की थी। वकील ने पहली पत्नी की मौत के बाद लड़की के माता-पिता से शादी की बात कही तो वो शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद सहमति से दोनों शादी के लिए राजी हो गए थे। वह सांगली में ही पत्नी के पास जाता था। कुछ समय पहले ही वो पत्नी को अपने घर ले आया था।

रेप की धारा में मुकदमा दर्ज

रेप की धारा में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी वकील पर बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट रेप संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में लड़की के परिवार के लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

<strong>मुंबई: स्पा के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मार तीन को पकड़ा</strong>मुंबई: स्पा के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मार तीन को पकड़ा

Comments
English summary
mumbai police arrest high court lawyer for marrying 14 year old girl
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X