मुंबई: पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार के दोषी को सुनाई 13 दिन की सजा
मुंबई: मुंबई के स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने एक नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार के मामले में एक शख्स को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने शख्स को 13 दिन की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी शख्स पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। ये मामला साल 2018 का है।

मुंबई सेंट्रल एरिया में एक शख्स पर एक नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार का आरोप था। उसे बुधवार को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए 13 दिन की सजा सुनाई। कोर्ट ने शख्स पर सजा के साथ 10,000 रुपये का जुर्माना भी ठोका।
गौरतलब है कि बच्चों के साथ आए दिन यौन अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वर्ष 2012 में एक विशेष कानून बनाया था, जो बच्चों को छेड़खानी, बलात्कार और कुकर्म जैसे मामलों से सुरक्षा प्रदान करता है। उस कानून का नाम पॉक्सो एक्ट रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications