Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आदित्य पंचोली की गुंडागर्दी: कार मैकेनिक ने पैसे मांगे तो कहा- जान से मार दूंगा

मुंबई। आदित्य पंचोली का मुंबई पुलिस से जैसे शुरू से गहरा नाता रहा है। इस एक बार फिर पंचोली फंसते दिख रहे हैं और जो आरोप लगे हैं, उससे उन्हें शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ सकती है। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन पर एक कार मैकेनिक ने पैसे नहीं चुकाने और जान से मारने की धमकी के आरोप में आदित्य पंचोली के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।

मैकेनिक ने पैसे मांगे तो पंचोली ने कहा- जान से मार दूंगा

वर्सोवा पुलिस स्टेशन पर पंचोली के खिलाफ केस दर्ज कार मैकेनिक ने कहा कि जब उसने एक्टर से कार रिपेयरिंग का बकाया मांगा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। कार मैकेनिक ने कहा कि वह पंचोली से 2,82,158 रुपये मांगते हैं।

एफआईआर रिपोर्ट के मुताबिक, कार मैकेनिक मोसिम कादर राजापकार ने कहा कि 10 मार्च 2017 को पंचोली ने उनके पास एक कार ठीक करवाने आए थे, जिसके बाद उन्हें पूरी तरह से कार रिपेयरिंग करके दी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि कार रिपेयरिंग के लिए दिल्ली से पार्ट्स मंगवाए गए थे। उसके बाद अच्छी कंडिशन में कार लेकर पंचोली ने कहा कि पहले वह कुछ दिन चलाकर देखेंगे और उसके बाद बिल करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके बाद पंचोली ने मैकेनिक मोसिम के कॉल्स रिसीव करना और यहां तक कि मैसेज का रिप्लाई करना ही बंद कर दिया। जिसके बाद मॉसिम ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पंचोली के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+