बेटी को परेशान और बदनाम करने वाले मनचले को पकड़ने के लिए पिता को बनना पड़ा 'फिल्ममेकर'

मुंबई। मुंबई में एक लड़की को काफी दिनों से तंग कर रहे शख्स को पुलिस ने धर दबोचा। इस केस में लड़की के पिता ने सक्रिय रोल निभाया। आरोपी की पहचान 31 साल के कृष्णा बघेल के रूप में हुई है। वो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वो खुद को अभिनेता और वीडियो एडिटर उस पर आरोप है कि उसने महिला का पीछा करने के अलावा एक अश्लील फोटो पर उसके चेहरे के साथ छेड़छाड़ भी की थी। जिसे उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उसने ये सब इसलिए किया क्योंकि महिला ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

बेटी को परेशान और बदनाम करने वाले मनचले को पकड़ने के लिए पिता को बनना पड़ा फिल्ममेकर

युवक को पीड़ित युवती के पिता ने एक फिल्म का ऑफर देने के बहाने मुंबई बुलाया था और यहीं पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि 'शुरुआत में बघेल ठीक था लेकिन जब मैंने उससे शादी करने से मना कर दिया तो वो नाराज हो गया। हालात तब ज्यादा खराब हो गए जब उसने एक अश्लील फोटो के साथ मेरे चेहरे पर छेड़छाड़ की। उसने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर मेरे दोस्तों को भी भेज दिया।' पुलिस अधिकारी के मुताबिक 20 जुलाई को बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद से वह पीड़िता को लगातार धमका रहा था।

पीड़िता के पिता ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। साथ ही उन्होंने पुलिस को भी सतर्क कर दिया। उन्होंने बघेल से संपर्क किया और खुद को फिल्म प्रड्यूसर बताते हुए अपना परिचय दिया। उन्होंने कहा कि वह एक फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम है 'मैं हूं ऑटो वाला' और इसके लिए उन्हें एक हीरो की तलाश है। उनके इस जाल में बघेल फंस गया। इसके बाद ही उसने 26 जुलाई को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला के पिता ने इस बारे में साकीनाका पुलिस को सतर्क कर दिया था। बघेल 26 जुलाई को मुंबई पहुंचा। उसे पकड़ने के लिए डीसीपी एन रेड्डी ने एक टीम बनाई थी। उसे शुक्रवार को अंधेरी (ईस्ट) से गिरफ्तार किया गया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। बघेल के खिलाफ पीछा करना, आपराधिक धमकी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वह 31 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में ही रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+