Mumbai local: 10 एसी ट्रेनों का संचालन आज से शुरू, जानिए कहां के लिए चलेगी ट्रेन
Mumbai Local: कोरोना महामारी की वजह से पिछले काफी समय से कई ट्रेनों का संचालन बंद है, लेकिन जैसे-जैसे कोरोना की वैक्सीन की खबर सामने आ रही है और हालात बेहतर हो रहे हैं ट्रेनों के संचालन में भी छूट दी जा रही है। सेंट्रल रेलवे ने भी इसी कड़ी में 10 एयर कंडीशंड ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। आज से कोरोना संकट के बीच 10 एसी लोकल ट्रेन की सेवाओं को फिर से शुरू किया जा रहा है। ये एसी लोकल सेवा क्षत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कल्याण सेक्शन पर पहले से चल रही साधारण सबअर्बन ट्रेनों की जगह लेंगी।
Recommended Video

हफ्ते में 6 दिन चलेगी ट्रेन
ये सभी 10 लोकल एसी ट्रेनों हफ्ते में छह दिन चलेंगी, सिर्फ रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। 10 एसी लोकल ट्रेनों में से दो ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कल्याण के बीच चलेंगी। चार ट्रेनें सीएसएमटी और डोंबिवली के बीच और चार ट्रेनें सीएसएमटी से कुर्ला के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों के संचालन से खुश स्थानी यात्री गौतम ने कहा कि हम इन सेवाओं से हम काफी खुश हैं। यह अच्छा कदम है और गर्मियों में यह हमारे लिए राहत की बात है। एक अन्य यात्री शंकर पाटिल ने कहा कि यह अच्छा कदम है, हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द रेल सेवाएं बहाल हो जाए। हमे काफी मुश्किल हो रही है, हमे यात्रा करने में काफी समय लगता है।

कितने बजे चलेगी ट्रेन
बता दें कि पहली एसी लोकल सेवा कुर्ला के लिए सीएसएमटी से सुबह 5.42 बजे रवाना हुई,जबकि आखिरी लोकल ट्रेन सीएसएमटी से कुर्ला के लिए रात 11.25 बजे रवाना होगी। फिलहाल अभी स्टाफ, आपात सेवा में लगे लोग या फिर जिन्हें सरकार की ओर से ट्रेन में यात्रा की अनुमति दी गई है। बता दें कि रेलवे की ओर से इस सेवा की शुरुआत ऐसे समय पर शुरू की गई है जब महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित है और प्रदेश में कोरोना के 72458 मामले हैं।

हर स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, किराया 210 रुपए
मुंबई में लोकल लोकल ट्रेन के संचालन से पहले उसे कुर्ला के प्लेटफार्म नंबर 3 पर धोया गया और उसके बाद यहां एसी लोकल ट्रेन पहुंची। मौजूदा समय में ट्रेन का किराया 210 रुपए रखा गया है। यह ट्रेन सभी स्टेशन पर रुकेगी। इन सब के बीच सवाल यह है कि जब मुंबई के लोगों के लिए लोकल ट्रेन बंद है तो 210 रुपए का किराया देकर कौन एसी ट्रेन में यात्रा करेगा।












Click it and Unblock the Notifications