'मैं HIV पॉजिटिव हूं...', लिव-इन पार्टनर को मारने वाले मनोज ने लड़की को बताया 'बेटी', बोला- 'नहीं बनाए संबंध'

Mumbai news: मुंबई में लिव इन पार्टनर के शव को कई हिस्सों में काटने वाले आरोपी मनोज रमेश साने ने अब दावा किया कि वो महिला को बेटी जैसा मानता था। आरोपी ने ये भी कहा कि वो HIV पॉजिटिव है।

Mumbai Mira road murder

Mumbai crime news: दिल्ली का आफताब केस जब मुंबई में भी दोहराया गया, तो लोगों के होश उड़ गए। दिल दहला देने वाली घटना में 56 साल के आरोपी ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके टुकड़े कर कुत्तों को खिला दिया।

आरोपी ने की HIV पॉजिटिव होने की बात
अब हाल ही में आरोपी ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने सबके होश उड़ाकर रख दिए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में वरिष्ट पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो HIV पॉजिटिव है। इतना ही नहीं आरोपी ने ये भी कहा कि उसने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए।

क्या है पूरा मामला?
आरोपी मनोज रमेश साने ने दावा किया कि सरस्वती वैद्य की मौत 3 जून को आत्महत्या से हुई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी ने पहले तो अपनी पार्टनर की हत्या की और इसके बाद उसने शव को कटर की मदद से छोटे-छोटे हिस्सों में काट डाला। इसके बाद इन टुकड़ों को गैस पर भून लिया।

दावा सुनकर अधिकारी भी हैरान
अधिकारी ने जानकारी दी कि शव के टुकड़ों को उसने बाल्टी से लेकर टब, कुकर और रसोई के अन्य बर्तनों में भी रखा था। आरोपी ने शव के कई सारे टुकड़े किए हुए थे। जब दिल दहला देने वाला ये मामला सामने आया, तो सबके होश उड़ गए। अब आरोपी के नए दावे ने पुलिस को भी हैरान करके रख दिया है।

आरोपी ने क्या कहा?
आरोपी के मुताबिक लड़की ने आत्महत्या की। 3 जून की सुबह जब उसने लड़की के शव अपने फ्लैट में देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के डर से उसने शव को ठिकाने लगाने का फैसला किया।

बहुत पजेसिव था आरोपी साने
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान साने ने बताया कि उसे अपने एचआईवी पॉजिटिव होने के बारे में साल 2008 में पता चला था। उसका नेचर काफी पजेसिव है। जब भी लड़की घर लेट आती थी तो उसे लगता था कि उसके साथ बेवफाई कर रही है। आरोपी लड़की को गणित पढ़ाता था क्योंकि वो 10वीं के एसएससी के पेपर देने की योजना बना रही थी। पुलिस को दीवार पर गणित के समीकरण लिखा एक बोर्ड भी मिला।

'फ्लैट से बदबू आई और...'
फिलहाल पुलिस मुंबई के मीरा रोड स्थित गीता नगर इलाके में हुए इस दिल दहला देने वाले मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पुलिस लड़की के शरीर के गायब अंगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस को शक है कि लड़की की हत्या हुई है। पड़ोसियों को जब फ्लैट से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जब दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो महिला के शव को टुकड़ों में पाया। आरोपी को नहीं पता था कि पुलिस घर पहुंच चुकी है। पुलिस को देखने के बाद उसने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

Recommended Video

      Mumbai Mira Road Murder Case: मुंबई में Live in Partner के टुकड़े Cooker में उबाले | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+