#KamalaMillsFire: मुंबई पुलिस ने 3 पब मालिकों के खिलाफ दर्ज किया केस
Recommended Video

नई दिल्ली। मंबई पुलिस ने लोअर परेल स्थित कमला मिल कम्पाउंड की एक बिल्डिंग में लगी आग के मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आग लगने की इस भयावह घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने से मिली जानकार के मुताबिक पुलिस ने मौके पर शुरूआती जांच के बाद हितेश सांघवी, जिगर सांघवी और अभीजीत मनका के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये तीनों बिल्डिंग में स्थित एक पब के मालिक हैं।

बाहर निकलने को रास्ते को किया था बंद
पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में यह पाया गया है कि पब मालिकों ने ना ही किसी तरह की सुरक्षा नियमों का पालन किया और न ही पब में किसी तरह के अग्निशमन यंत्र को रखा था। यहां तक कि आग लगने की स्थित में बाहर निकालने के रास्ते को भी स्टाफ ने बंद कर रखा था। पुलिस ने यह भी बताया कि आग लगने पर लोगों को बचाने की जगह तीनों मौके से तुरंत फरार हो गए। ऐसे में पुलिस ने अब इन लोगों को लापरवाही से लोगों को मारना और लोगों की जिंदगी खतरे में डालने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

अब BMC करेगी कार्रवाई
असिस्टेंट कमिश्नर, प्रशांत सपकले ने बताया कि कमला मिल कम्पाउंड और उसके आस पास में बने सभी रेस्टोरेंट और पब की बीएमसी जांच करेगी। अगर किसी भी रेंस्टोरेंट या पब में अगर जरा सा भी गैरकानूनी निर्माण पाया गया तो उसे तुरंत ढहाया जाएगा। बता दें कि कमला मिल कम्पाउंड की एक बिल्डिंग की तीन पबों, 1 ऐबव रेस्त्रां, लंदन टैक्सी बार और मोजो पब में गुरुवार रात भीषण आग लग गई।

मृतकों में अधिकांश महिलाएं
आग सबसे पहले 1 ऐबव रेस्त्रां में लगी और फिर धीरे-धीरे लंदन टैक्सी बार और मोजो पब भी इसकी जद में आ गए। इस भीषण आग में फंसे लोग खुद को बचा पाने में असफल रहे। पब के बाथरुम में कई लोगों की लाशें पाईं गईं। मृतकों में अधिकांश महिलाएं शामिल है जो पब में एक पार्टी में शामिल होने आई थीं। इस घटना में अभी तक 14 लोगों की मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि करीब 15 लोगों घायल हैं।












Click it and Unblock the Notifications