मुंबई: आधी रात को पत्रकार पर हुआ हमला, एक आंख से देखने में मुश्किल
मुंबई। मुंबई के गमदेवी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक पत्रकार और उसके दोस्त पर बीती रात चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। यह घटना देर रात तकरीबन 1.30 बजे की है। घटना के बारे में पत्रकार ने बताया कि हमलावर मेरे घर के बाहर इंतजार कर रहे थे। हमने उन्हें किसी भी तरह से उकसाया नहीं था, उन लोगों ने हमपर हमला कर दिया और मेरे दोस्त का फोन साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है। हमलावरों ने पत्रकार को इतनी बुरी तरह से पीटा है कि पत्रकार की दायीं आंख पूरी तरह से फूल गई है और आंख से देखने में दिक्कत हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications