मुंबई में आने वाली है एक और आफत, सिर्फ 42 दिनों के लिए बचा है पीने योग्‍य पानी

मुंबई। कोरोना वायरस के कहर के बीच मुंबई के सामने एक नई मुसीबत आने वाली है। जी हां मुंबई के पास अब सिर्फ 42 दिनों के लिए पीने का पानी बचा है। बीएमसी ने जानकारी दी है कि मुंबई को पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले सात झीलों और बांधों में पानी का भंडार जो है वो केवल 42 दिनों तक के लिए है। चूंकि इन झीलों के जलग्रहण क्षेत्रों में ज्यादा बारिश नहीं हुई है, इसलिए मानसून के पहले महीने जून में केवल आठ दिन शेष होने पर भी पानी के भंडार में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

Recommended Video

    Mumbai Water crisis: Mubai के पास बचा है सिर्फ 42 दिनों का पीने योग्य पानी | वनइंडिया हिंदी
    मुंबई में आने वाली है एक और आफत, सिर्फ 42 दिनों के लिए बचा है पीने योग्‍य पानी

    हालांकि बीएमसी ने ये भी कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है। बीएमसी ने कहा है कि इस बार अच्‍छी बारिश का अनुमान है और बारिश के तुरंत बाद पानी उपलब्‍ध होने लगेंगे। वर्तमान जल स्टॉक कुल स्टॉक का केवल 10.68% है। रविवार तक, सभी सात झीलों में उपयोगी जल भंडार 1.54 लाख लीटर है, जबकि कुल भंडारण क्षमता 14.47 लाख लीटर है। पिछले साल, सात झीलों - ऊपरी वैतरणा, मध्य वैतरणा, मोदक सागर, तानसा, भटसा, विहार और तुलसी में सामूहिक रूप से एक ही समय के दौरान 82,829 लीटर पानी (5.72%) था। हालांकि, इस वर्ष का स्टॉक एक ही समय के दौरान 2018 में दर्ज 13.09% से कम है। नवंबर 2018 में, बीएमसी ने पूरे मुंबई में 10% पानी की कटौती की थी।

    हालांकि, नागरिक अधिकारियों ने कहा कि अभी तक पानी की कटौती पर कोई निर्णय नहीं हुआ है और यह संकेत दिया है कि इसकी संभावना नहीं है। अतिरिक्त नगर आयुक्त (हाइड्रोलिक विभाग) पी वेलरासु ने कहा, "इस साल, भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की है। अब तक अपर वैतरणा और मध्य वैतरणा और कुछ अन्य बांधों में वर्षा पिछले साल की तुलना में बेहतर है। इन बांधों का जल स्तर भी पिछले साल की तुलना में अधिक है। इसलिए अब पानी की उपलब्धता के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+