मुंबईः अंधेरी हादसे के बाद दूसरे पुल में आई बड़ी दरार, बड़ा हादसा टला
मुंबईः मुंबई में लगातार बारिश से आम लोगों परेशान है। वहीं, यातायात पर भी काफी असर देखने को मिल रहा है। मुंबई में मंगलवार को अंधेरी में गोखले ब्रिज का एक हिस्सा गिरा तो वहीं एक दिन बाद ग्रांट रोड पर एक दूसरे रेलवे ओवरब्रिज में बड़ी दरार देखने को मिली। इस दरार के बाद मुंबई पुलिस ने सावधानी बरतते हुए यातायात को नाना चौक से केनेडी ब्रिज की ओर स्थानांतरित किया गया है।
मुंबई पुलिस ने ट्वीट करके इसका जानकारी दी। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि, 'पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) के ग्रांट रोड स्टेशन के पुल पर दरारें नजर आईं, सावधानी बरतते हुए यातायात को नाना चौक से केनेडी ब्रिज की ओर स्थानांतरित किया गया है।'
The bridge at Grant road station has cracked, hence the traffic has been diverted to Nana chowk towards Kennedy bridge #TrafficUpdate
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) July 4, 2018
इन दरारों के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की ऊपरी सतह में आज सुबह लंबी और बड़ी दरारें नजर आ रही थी। जिसके बाद प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। मुंबई में मंगलवार को 47 साल पुराना गोखले ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था।
यह भी पढ़ें- एक श्रद्धालु की मौत के बाद सैंकड़ों मानसरोवर यात्रियों के लिए बॉर्डर पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
इस कारण से मुंबई में वेस्टर्न लोकल ट्रेन सेवाओं पर काफी असर पड़ा था। मंगलवार को लाखों लोग ट्रेन सेवा बंद होने के कारण प्रभावित हुए थे। इस मामले में सरकार ने जांच कराने की भी बात कही थी।
यह भी पढ़ें- सैन्य संबंध मजबूत करने के लिए चीनी सेना का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा भारत