महाराष्ट्र: सरकार से बातचीत के बाद किसानों ने आंदोलन खत्म किया
मुंबई। महाराष्ट्र के किसानों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। अपनी मांगों को लेकर मुंबई के लिए निकले हजारों किसानों ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात के बाद आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया है। किसानों ने सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए दो महीने का समय दिया है। ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले किसान नासिक से मुंबई तक लॉन्ग मार्च कर रहे थे। यह किसान मार्च 27 फरवरी को मुंबई विधानसभा के बाहर समाप्त होना था, अब ये मार्च मुंबई नहीं जाएगा।
महाराष्ट्र में जमीन के हक, पूर्ण ऋण माफी और अन्य समस्याएं हल करने की मांग के साथ मुंबई तक मार्च पर निकले थे।सरकार से बातचीत के बाद आंदोलन खत्म करने की घोषणा हुई। शुरू में राज्य सरकार की ओर से किसानों को मनाने की कोशिश विफल हो गई थी लेकिन बाद में सरकार किसान नेताओं के मनाने में कामयाब हो गई।
इससे पहले मार्च 2018 को भी किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे थे. महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने लॉन्ग मार्च खत्म कर दिया था। किसानों की कहना है कि महाराष्ट्र और केंद्र की सरकार लगातार उनको धोखा दे रही है, उनसे किए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। जिसके चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
पुलवामा पर बयान को लेकर सिने फेडरेशन ने सिद्धू पर लगाया बैन