Mumbai Dabbawala Australia के सामने! पीयूष गोयल ने बताई खासियत, PM एंथनी ने खुद टिफिन खोलकर देखा, VIDEO
मुंबई में टिफिन सर्विस के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय डब्बावाले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मिलने के दौरान काफी एक्साइटेड दिखे। खुद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी डब्बावाले के बारे में जानकर उत्साहित दिखे।

Mumbai Dabbawala Australia के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के लिए काफी उत्साह बढ़ाने वाला रहा। एक्साइटमेंट के साथ मुंबई की टिफिन सर्विस देखने पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के पीएम को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने डब्बावालों के बारे में एक्सप्लेन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने खुद डब्बावाले का लंच बॉक्स खोलकर देखा। इस मौके पर डब्बावाले भी मौजूद दिखे।

डब्बावाले से मिले पीएम
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में मुंबई के डब्बावालों (टिफिन सर्विस) से मुलाकात की। गुरुवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी इस समारोह में पीएम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने वीडियो ट्वीट किया, जिसमें अल्बानीस डब्बावालों की तरफ से उन्हें भेंट किए गए टिफिन बॉक्स को खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

डब्बावालों ने मास्टरशेफ से मुलाकात की
बता दें कि मुंबई के प्रसिद्ध डब्बावाले एक सदी से अधिक समय से काम कर रहे हैं। इस विश्व प्रसिद्ध और अद्वितीय लंचबॉक्स वितरण प्रणाली के तहत श्रमिक वर्ग को घरों और रेस्तरां से गर्म दोपहर कलेक्ट करने के बाद सटीक समय और पते पर पहुंचाती है। पीयूष गोयल ने वीडियो को कैप्शन दिया, "जब डब्बावालों ने मास्टरशेफ से मुलाकात की।"

फिल्म इंडस्ट्री पर भी बोले ऑस्ट्रेलियन PM
पीएम एंथनी अल्बानीज ने खुद अपने टि्वटर पर भी मुंबई डब्बावालों के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने इंडिया के एंटरटेनमेंट हब का दौरा करने के बाद सिनेमा के बारे में भी बात की। अल्बनीज ने अपनी यात्रा के बारे में कहा, मुंबई भारतीय सिनेमा की राजधानी है। ऑन और ऑफ-स्क्रीन बॉलीवुड प्रोडक्शन में अधिक ऑस्ट्रेलियाई देख रहे हैं। हम ऑस्ट्रेलिया में भी और बॉलीवुड प्रोडक्शन देखना चाहते हैं।"

मुंबई से पहले गुजरात में क्रिकेट का आनंद
बता दें कि अल्बानीज भारत की पहली राजकीय यात्रा पर हैं। 11 मार्च तक चार दिवसीय यात्रा आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के बाद हो रही है। समझौता दिसंबर में लागू हुआ था। गुरुवार को मुंबई आने से पहले अल्बानीज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और अंतिम टेस्ट को भी संक्षिप्त रूप से देखा। वीडियो ट्वीट कर पीएम मोदी ने इसे यादगार सुबह बताते हुए कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती को और ताकत मिले।
नीचे देखें डब्बावाले से मुलाकात की VIDEO
दोनों देश बेहतर दुनिया बनाने में सहयोगी
अहमदाबाद में मैच देखने के बाद पीएम अल्बानीज ने ट्वीट किया, "दो क्रिकेट-प्रेमी राष्ट्रों के रूप में, ऑस्ट्रेलिया और भारत मैत्रीपूर्ण प्रतिद्वंद्विता साझा करते हैं। इस प्रतियोगिता के केंद्र में वास्तविक सम्मान है, जो हमारे लोगों के बीच स्नेह और दोस्ती को दर्शाता है। मैदान पर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ होने की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। दोनों देश मैदान से बाहर बेहतर दुनिया बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications