मुंबई में बिना परमिशन चुनावी रैली करने के केस में केजरीवाल, मेधा पाटकर बरी
मुंबई। 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान प्रशासन की इजाजत के बिना रैली करने के केस में मुंबई के एक कोर्ट ने बरी कर दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा सात अन्य को भी कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपमुक्त कर दिया है। 2014 के चुनाव प्रचार के दौरान बिना पुलिस से इजाजत लिए एक रैली करने को लेकर अरविंद केजरीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, मीरा सान्याल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पीके देशपांडे ने पाया कि पुलिस ने रैली की इजाजत ना दिए जाने के संबंध में आरोपियों को लिखित स्टेटमेंट नहीं दिया था। ये रैली नॉर्थ-ईस्ट मुंबई के मानखुर्द में हुई थी। केजरीवाल यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मीरा सान्याल और मेधा पाटकर के लिए प्रचार करने आए थे।
तनुश्री दत्ता के आरोपों पर खुलकर सामने आए नाना पाटेकर, आज भेजेंगे कानूनी नोटिस
मुंबई पुलिस ने इस रैली के लेकर कहा था कि रैली पहले ये तय नहीं थी और इसके लिए पुलिस से परमिशन नहीं ली गई थी। इसको लेकर मानखुर्द पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। शुक्रवार को जब कोर्ट ने आरोपियों को बरी किया तो अरविंद केजरीवाल, मीरा सान्याल और दूसरे लोग अदालत में मौजूद थे। वहीं मेधा पाटकर गैरहाजिर थीं।
उत्तराखंड हाईकोर्ट का पोर्न साइट्स पर सख्ती से बैन का आदेश