मुंबई: वडाला में एक मंजिला इमारत ढही, 4 लोगों को बचाया गया
मुंबई। मुंबई के वडाला क्षेत्र में एक इमारत गिरने से रेस्क्यू के बाद चार लोगों को निकाला गया है। वडाला में वन फ्लोर बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक किराना की दुकान थी। बीएमसी डिजास्टर सेल के मुताबिक, इमारत के गिरने के बाद चार लोग अंदर फंस गए थे, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित निकाला गया।

यह घटना संगम विहार के पीछे हिंदुस्तान नगर में शाम 4 बजे हुई है। डिजास्टर मैंनेजमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की वजह का भी पता नहीं चल पाया है। इस घटना में घायल हुए लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications