पीओके में हाफिज सईद ने घुसपैठ की ताक में बैठे आतंकियों से की दो घंटे तक मुलाकात
श्रीनगर। भारत आतंक के साए में है और आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस बात की पुष्टि इससे भी होती है कि मुंबई हमले का मास्टर माइंड और खूंखार आतंकी हाफिज सईद ने शनिवार की रात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में सुकमाल पोस्ट पर उन आतंकवादियों से मुलाकात की है जो भारत में घुसपैठ करने की ताक में हैं।

आठ से दस गाडियों में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। ये सभी लोग हथियारों से लैस थे। हाफिज सईद ने वहां पर पाकिस्तान रेंजर्स के अधिकारियों से भी मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि हाफिज सईद आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैबा का चीफ है। वो मुंबई के 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड है। इस मामले में उसपर केस है, लेकिन वो खुला घूमता है।












Click it and Unblock the Notifications