आज 2 से 5 तक बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट का रनवे, यात्रियों को हो सकती है परेशानी
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट आज (शनिवार) दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक मुख्य रनवे बंद रहेगा। छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हवाई अड्डे पर आईएलएस (इंस्ट्रूंमेंट लैंडिग सिस्टम) पर हो रहे काम के चलते तीन घंटे तक हवाई सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मुख्य रनवे में तकनीकी काम होने की वजह से हवाई सेवाओं को तीन घंटे के लिए रोका जाएगा।
मुख्य रनवे के तीन घंटे तक बंद रहने से इस दौरान आने वाली और उड़ान भरने वाले विमानों के समय में बदलाव किया जा सकता है। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
एयरपोर्ट में अपग्रेड के लिए मुख्य नैविगेशन एड स्विच यानी आईएलएस को ऑफ कर दिया है जिससे आए दिन मुंबई आने-जाने वाली फ्लाइट्स में देरी हो रही है, इसके चलते यात्रियों की तरफ से भी शिकायतें मिल रही हैं। इसी को लेकर हवाईअड्डे पर काम चल रहा है, जिसके चलते शनिवार को मुख्य रनवे तीन घंटे बंद रहेगा।
पढ़ें- बाथरूम से नहाकर निकली तो लिपट गया ड्राइवर, महिला पहुंची गृह मंत्रालय