मुंबई: मालाड इलाके के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर
मुंबई। महाराष्ट्र में एक के बाद एक आगजनी की खबरें आ रही है। गुरुवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ इलाके में आगजनी की खबर आई तो वहीं आज मुंबई के मालाड इलाके में भीषण आग की खबर आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई के मालाड इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग मालाड के एक फनीचर्स के एक गोदाम में लग गई। शुक्रवार शाम करीब 5.45 बजे मलाड इलाके के पूर्व पठानवाड़ी इलाके के त्रिवेणी नगर इलाके में भीषण आग लग गई।

आग की सूचना फौरन फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फायर ब्रिगेड के लोगों को वहां से हटाकर इलाके को खाली करवा दिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फर्नीचर की दुकान में आग लगने के चलते आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें दूर से ही देखी जा सकती हैं। फायर ब्रिगेड ने पहले आग को लेवल 1 घोषित किया, लेकिन आग की भीषणता को देखते हुए उसे लेवल 2 बताया गया। इससे पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ में बुधवार की रात एक फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications