बाढ़ में फंसी ट्रेन से 700 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, अमित शाह ने बचाव दल को सराहा

ट्रेन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, अमित शाह ने बचाव दल को सराहा

नई दिल्ली। शनिवार को मुंबई में बदलापुर-वानगानी रूट पर चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस के पानी में फंसने के बाद 700 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सेना, नेवी और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान के बाद सभी को सुरक्षित निकाला। ऑपेशन के पूरा होने पर गृहमंत्री अमित शाह ने बचाव दल को शाबासी दी है।

बचाव दल ने शानदार काम किया: शाह

बचाव दल ने शानदार काम किया: शाह

अमित शाह ने कहा, यात्रियों को निकालने के लिए बचाव दल ने शानदार काम किया। एनडीआरएफ, नेवी, आईएएफ, रेवले और राज्य प्रशासन ने मुंबई के पास फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी 700 मुसाफिरों को निकाल लिया। हम पूरे ऑपरेशन को काफी नजदीक से देख रहे थे। शानदार काम।

हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले गए यात्री

हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले गए यात्री

भारी बारिश और जलभराव में महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंस गई थी। इसमें 700 से ज्यादा यात्री सवार थे। बचाव दल ने यात्रियों को चॉपर और नाव की मदद से निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। एनडीआरएफ की चार टीमें आठ नावों के साथ, नेवी की 7 टीमें, एयर फोर्स के 2 हेलिकॉप्टर के साथ मौके पर रहे। सभी को निकालने के बाद बसों के जरिए यात्रियों को शहर लाया जा रहा है।

सुबह 3 बजे से खड़ी थी ट्रेन

सुबह 3 बजे से खड़ी थी ट्रेन

ट्रेन मुंबई से 100 किलोमीटर दूर वांगनी और बदलापुर के बीच तड़के करीब 3 बजे से रुक गई थी। इसके बाद सुबह यहां रेलवे के लोग पहुंचे और फिर एनडीआरएफ को सूचना दी गई। बहुत ज्यादा पानी और यात्रियों की संख्या को देखते हुए आर्मी और नेवी की टुकडियों को भी बुलाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+