क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

यूपी के राज्यपाल राम नाईक के आवास पर लूट की कोशिश, 35 वर्षीय शख्स गिरफ्तार

Google Oneindia News

मुंबई। क्या किसी शख्स के हौंसले इसकदर बुलंद हो सकते हैं कि एक राज्यपाल के आवास पर लूट की योजना बना ले? इतना ही नहीं ये शख्स तो अपनी योजना को अंजाम देने की कवायद में भी जुट गया। हालांकि उसके मंसूबे पूरे होते इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। पूरा मामला मुंबई का है जहां एक 35 वर्षीय एक शख्स ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के गोरेगांव ईस्ट स्थित आवास पर लूट की योजना बनाई, लेकिन अपने मंसूबे वो पूरे कर पाता इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

राज्यपाल के घर लूट का था प्लान

राज्यपाल के घर लूट का था प्लान

पूरा मामला मुंबई के गोरेगांव पूर्व इलाके का है, जहां पुलिस ने गोरा सिंह राजपूत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के गोरेगांव ईस्ट स्थित आवास पर लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय गोरा सिंह राजपूत को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया।

आरोपी शख्स गिरफ्तार

आरोपी शख्स गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात में गोरा सिंह राजपूत ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के गोरेगांव पूर्व स्थित आवास पर लूट की योजना बनाई थी। हालांकि उसे देर रात में गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ में जुट गई है। इस बीच आज गिरफ्तार शख्स को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में है राज्यपाल राम नाईक का आवास

मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में है राज्यपाल राम नाईक का आवास

बता दें कि राम नाईक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र में हुआ है। उनका आवास मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में है। इसी आवास पर 35 वर्षीय गोरा सिंह राजपूत ने लूट की योजना बनाई थी। हालांकि उसका ये प्लान कामयाब नहीं हो सका।

Comments
English summary
Mumbai: 35 year man arrested for attempting robbery at Uttar Pradesh Governor Ram Naik residence in Goregaon East.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X