दूसरे लड़के से बात करने के शक में गर्लफ्रेंड का गला काटा, अपनी नस काटी

गर्लफ्रेंड पर हुआ दूसरे लड़के से बात करने का शक तो उसका गला काट, अपनी नस काटी

Recommended Video

    Mumbai: Boyfriend को था Girlfriend पर शक तो Blade से काट डाला गला | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। भोईवाडा पुलिस ने मंगलवार को 21 साल के लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 21 साल के अजमल शाह ने ब्लेड से अपनी गर्लफ्रेंड का गला काटने के बाद अपनी भी नस काट ली। युवक को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और लड़के से भी संबंध हैं और इसी शक में उसने ये खतरनाक कदम उठाया।

    लड़की को होटल में बुलाकर हमला

    लड़की को होटल में बुलाकर हमला

    आरोपी युवक शाह जेजे अस्पताल में भर्ती है और अब खतरे से बाहर है। वहीं लड़की अभी भी केईएम अस्पताल में गंभीर हालत में जिंदगी की जंग लड़ रही है। पुलिस ने बताया कि घटना अप्सरा होटल के एक कमरे में हुई। लड़के ने बात करने की बात कहकर लड़की को यहां पर बुलाया था। पुलिस ने मामले की सूचना लड़की के परिजनों को दे दी है और लड़के को जेल भेजने के लिए उसके अस्पताल से डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रही है।

    बीते कुछ समय से रिश्ते में थे दोनों

    बीते कुछ समय से रिश्ते में थे दोनों

    आरोपी शाह संगम नगर में रहता है, जबकि लड़की स्नातक थर्ड ईयर की छात्रा है। दोनों बीते कुछ समय से डेट कर रहे थे। पुलिस को होटल से ही हादसे के बारे में सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लड़की कमरे में घायल अवस्था में पड़ी थी, लड़का भी कमरे में ही घायल था।

    लड़के ने कहा, सिखाना चाहता था गर्लफ्रेंड को सबक

    लड़के ने कहा, सिखाना चाहता था गर्लफ्रेंड को सबक

    शाह ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि कुछ दिन पहले उसे शक हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से भी बात करती है। उसने खुद को धोखा देने के लिए लड़की को सबक सिखाने की ठानी। ऐसे में शाह दादर स्टेशन के पास अप्सरा होटल में उसे ले गया और वहां ले जाकर उसके सिर पर बुरी तरह से ब्लेड से वार किए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+