BSP से गठबंधन को लेकर मुलायम सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया है कि वे बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेंगे। एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा, 'मैं गठबंधन के पक्ष में नहीं हूं। अगर रामगोपाल और अखिलेश किसी से गठबंधन करेंगे तो हमें कोई और फैसला लेना पड़ेगा'।

BSP से गठबंधन को लेकर मुलायम सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान

यानि, मुलायम सिंह ने साफ कर दिया है कि अगर पार्टी के किसी बड़े नेता की तरफ से बसपा से गठबंधन की पहल भी की जाती है तो वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब से सूबे में बीजेपी की सरकार बनी है, तभी से हत्याओं और अपराधों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

वहीं, दूसरी और मुलायम सिंह ने तीन तलाक पर आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक के फैसले पर सभी मुस्लिमों ने इसका समर्थन किया है और इसे सभी को स्वीकार कर महिलाओं के उत्थान के लिए काम करना चाहिए। चीन मुद्दे पर भी अपनी बात रखते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि हमारा दुश्मन पाकिस्तान नहीं, बल्कि चीन है।

आपको बता दें कि हाल ही में बसपा के पोस्टर में मायावती और अखिलेश यादव दोनों एक साथ नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+