Ampati Election Result 2023: पूर्व CM मुकुल संगमा की बेटी मियानी डी शीरा की विधानसभा सीट का नतीजा

Ampati Result Updates: मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगमा की बेटी मियानी डी शिरा के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर है।

Miani D Shira Assembly Seat

Meghalaya Vidhan Sabha Election Result 2023 Updates: मेघायल विधानसभा चुनाव 2023 की सबसे चर्चित सीट अंपाती से पूर्व मुख्‍यमंत्री मुकुल संगमा की बेटी मियानी डी शिरा भाग्‍य आजमा रही है। पूर्व विधायक मियानी डी शिरा एआईटीसी की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा भाजपा ने प्रेमानंद कोछ, एनपीपी ने स्टीवी एम. मारक, कांग्रेस के उत्तरा गुरी संगमा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से मियानी डी शिरा ने बढ़त बनाई है।

Recommended Video

    Assembly Election 2023: Meghalaya और Nagaland की 119 सीटों 552 उम्मीदवार मैदान में | वनइंडिया हिंदी

    सुबह 11 बजकर 30 मिनट के परिणाम में मियानी डी शिरा आगे चल रही हैं। 4348 वोटों के साथ मियानी बढ़त बनाए हुए है। अब तक की मतगणना में प्रेमानंद कोछ ने 1914, एनपीपी के स्टीवी एम. मारक ने 3776 और कांग्रेस के उत्तरा गुरी संगमा ने 180 वोट हासिल किए हैं।

    पूर्वोत्‍तर के तीन राज्‍यों मेघालय, त्रिपुरा व नागालैंड में विधानसभा चुनाव 2023 के मतों की गिनती हो रही है। एक्जिट पोल के नतीजों में मेघालय में किसी पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलता नहीं दिखा।

    मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। इस बार मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है। यहां पर टीएमसी, गोरा नेशनल काउंसिल, नेशनल पिपुल्‍स पार्टी, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार मैदान में हैं।

    60 सीटों वाले मेघालय में 59 सीटों पर ही विधानसभा वचुनाव हो रहे हैं। सुबह साढ़े नौ बजे तक मतगणना में 10 सीटों के रुझान आ गए हैं, इनमें एनपीपी की चार, यूडीपी की दो, कांग्रेस, एचएसपीडीपी, जीएनसी, टीएमसी की एक एक सीट पर बढ़त है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+