MP News: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की तबीयत बिगड़ी, सीएम डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर ग्वालियर शिफ्ट
पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी को अचानक स्वास्थ्य संकट का अनुभव हुआ, जिसके कारण उन्हें तत्काल चिकित्सा ध्यान के लिए ग्वालियर के वेदांता अस्पताल में आपातकालीन एयरलिफ्ट किया गया।
भिंड विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी की तबीयत शनिवार देर रात अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रात करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसी क्षण भिंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल निर्देश दिए कि मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए और तुरन्त एयरलिफ्ट किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुबह 8 बजे मुकेश चतुर्वेदी को एयरलिफ्ट कर ग्वालियर के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications