होने वाली बहू राधिका के अंरगेत्रम कार्यक्रम में पोते 'पृथ्वी' के साथ नजर आए मुकेश अंबानी, तस्वीरें वायरल
मुंबई, 06 जून। भारत में ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी पहली बार पब्लिक प्लेस पर एक लविंग-केयरिंग दादू के किरदार में नजर आए, जिसकी वजह से वो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल रविवार को मुकेश अंबानी सपरिवार अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वो अपने पोते 'पृथ्वी' को गोद में लिए हुए नजर आए, दोनों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आकाश अंबानी और श्वोका मेहता के पुत्र हैं पृथ्वी
आपको बता दें कि 'पृथ्वी' अपने दादू की गोद में पिंक कलर के कुर्ते में बहुत ही ज्यादा क्यूट दिखाई दिए। मुकेश अंबानी को इस रूप में देखते हैं उन पर फोटो क्लिक की बारिश होने लगी लेकिन अंबानी ने किसी को भी मना नहीं किया और उन्होंने जमकर पोज भी दिए, वो तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। गौरतलब है कि 'पृथ्वी' उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्वोका मेहता के पुत्र हैं।

अरंगेत्रम कार्यक्रम
मालूम हो कि राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम कार्यक्रम का आयोजन अंबानी ग्रुप के ही जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ था, जहां अंबानी और मर्चेंट के परिवार वालों के अलावा फ़िल्म, क्रिकेट, राजनीति , व्यावसायिक जगत और नृत्य कलाक्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। दरअसल राधिका मर्चेंट एक भरतनाट्यम डांसर हैं। जब भी कोई नृत्य की शिक्षा लेता है तो उसके बाद वो स्टेज पर परफार्म करता है, उस कार्यक्रम को ही अरंगेत्रम कार्यक्रम कहा जाता है।

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं अनंत अंबानी
आपको बता दें कि बहुत जल्द मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से शादी करने जा रहीं राधिका मशहूर बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट इनकॉर हेल्थकेयर के डायरेक्टर और चेयरमैन हैं। राधिका की पूरी पढ़ाई मुंबई के कैथड्रियल एंड जॉन कॉनन स्कूल और इकोल मोन्डियल वर्ल्ड स्कूल से हुई है।

राधिका कुशल नृत्यांगना हैं
यही नहीं राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस और अर्थशास्त्र में स्नातक किया है । राधिका एनिमल वेलफेयर पर भी काम करती हैं तो वहीं एक कुशल नृत्यांगना भी हैं। उन्होंने गुरु भावना ठाकर से भरतनाट्यम की शिक्षा ली है।
वीरेन मर्चेंट की ₹750 करोड़ की संपत्ति के मालिक
गौरतलब है कि राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट की ₹750 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और उनकी गिनती भी इंडिया के टॉप उद्योगपति से होती हैं। राधिका और अनंत लंबे वक्त से दोस्त हैं और अब दोनों की दोस्ती बहुत जल्द शादी में तब्दील होने जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications