पहली नजर में ही नीता से मोहब्बत कर बैठे थे मुकेश अंबानी, पढ़ें Love Story

Recommended Video

    Mukesh Ambani - Nita Ambani का Love At First Sight, Watch Full Love Story | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के रईसों की लिस्ट में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की छवि कम लेकिन स्पष्ट बोलने वाले लोगों की है। जियो के जरिए लोगों को जीना सिखाने वाले मुकेश अंबानी की पर्सनल लाइफ कभी भी मीडिया में गॉसिप का हिस्सा नहीं बनी क्योंकि इसके पीछे उनका अपनी पत्नी और परिवार के प्रति सम्पूर्ण समर्पण हैं।

     मुकेश अंबानी को पहली नजर में हुई थी नीता से मोहब्बत

    मुकेश अंबानी को पहली नजर में हुई थी नीता से मोहब्बत

    उनकी रईसी का असर उनके व्यक्तिगत जीवन पर कभी नहीं पड़ा और इसी का नतीजा है कि मुकेश अंबानी केवल पैसे वाले एक धनी व्यक्ति नहीं कहे जाते हैं बल्कि उन्हें एक समर्पित, प्रतिष्ठित और फैमिली मैन जैसे शब्दों से नवाजा जाता है। उनकी और नीता अंबानी की लवस्टोरी भी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं हैं। वैसे आपको बता दें कि नीता अंबानी को मुकेश के लिए उनकी मां कोकिलाबेन ने पसंद किया था, उन्होंने नीता को एक स्कूल फंक्शन के कार्यक्रम में डांस करते हुए देखा था।

    मां कोकिलाबेन ने दी रिश्ते को हरी झंडी

    मां कोकिलाबेन ने दी रिश्ते को हरी झंडी

    उस वक्त अपनी मां के साथ मुकेश अंबानी भी उस कार्यक्रम में गए थे, जहां उन्हें नीता पहली नजर में भा गई थीं और जब मां ने ही हरी झंडी दे दी हो तो रिश्ता तो आगे बढ़ना ही था। कहा जाता है कि स्वभाव से शर्मीले मुकेश अंबानी ने नीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था, पहली मुलाकात में ही।

    नीता एक साधारण परिवार से हैं

    नीता एक साधारण परिवार से हैं

    नीता के लिए ये किसी अचरज से कम नहीं था, नीता एक साधारण परिवार से हैं और वो तब 800 रु. महीने की सैलरी पर उस स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थीं, नीता को तो एक पल समझ ही नहीं आया कि वो क्या जवाब दें लेकिन आखिरकार उनकी चुप्पी हां में बदली और दोनों ने हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला कर लिया।

    नीता-मुकेश लोगों के लिए मिसाल

    नीता-मुकेश लोगों के लिए मिसाल

    नीता ना केवल मुकेश की पत्नी हैं, बल्कि वो एक साए की तरह उनके साथ रहती हैं। हाई सोसायटी के सबसे हॉट कपल में से एक नीता-मुकेश की जोड़ी की मिसाल लोग देते हैं। कहते हैं नीता ही मुकेश अंबानी की डाईट का ख्याल रखती हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का ज्‍यादातर समय बिजनेस के सिलसिले में देश से बाहर बीतता है पर वो अपनी डाइट अपनी पत्नी के ही अनुसार ही रखते हैं, चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना हो।

    ना नीता से पहले ना नीता के बाद

    ना नीता से पहले ना नीता के बाद

    नीता अंबानी से पहले भी मुकेश अंबानी किसी महिला के साथ चर्चा में नहीं रहे और ना ही नीता अंबानी के आने के बाद। आज दोनों के प्यार की बगिया में तीन फूल आकाश, ईशा और अनंत हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+