Reliance Industries के मुकेश अंबानी की पिछले दो साल से सैलरी रही शून्य, वजह बड़ी ही है खास
Mukesh Ambani Nil Salary:दो साल से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेमरमैन ने नहीं ली सैलरी
Mukesh Ambani Nil Salary: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) जिनका नाम दुनिया के अरबतियों में शुमार है उनकी पिछले दो साल से सैलरी शून्य रही। ये खुलासा रिलयांस ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट में खुलासा किया कि मुकेश अंबानी का वित्तीय वर्ष 2020-21 में पारिश्रमिक शून्य रहा। इसकी वजह हैं कि मुकेश अंबानी ने पिछले दो साल से अपनी सैलरी का एक भी रुपया नहीं लिया है। इसके पीछे वजह बड़ी ही खास है।

मुकेश अंबानी के सैलरी ना लेने की वजह है बड़ी खास
दरअसल, कोरोना महामारी के बाद देश में व्यापार और अर्थव्यवस्था जबदस्त प्रभावित हुई। कोविड की वजह से हुए आर्थिक नुकसान को देखते हुए मुकेश अंबानी ने लगातार दूसरे वर्षअपनी प्रमुख फर्म रिलायंस इंडस्ट्रीज से स्वेच्छा से अपनी सैलरी छोड़ दी। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज से किसी भी प्रकार के वित्तीय भत्ते, अनुलाभ, सेवानिवृत्ति लाभ आदि नहीं लिए।

दो साल तक नहीं ली कोई सैलरी
रिलायंस ने अपनी रिपोर्ट में बायया कि मुकेश अंबानी का पारिश्रमिक वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 'शून्य' था। उन्होंने जून 2020 में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपने वेतन को छोड़ने का फैसला किया और फिर, वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी कोई वेतन नहीं लेना जारी रखा।

इससे पहले मुकेश अंबानी ने सीमित कर दी थी अपनी सैलरी
इतना ही नहीं वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2019-20 तक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी ने प्रबंधकीय मुआवजे के स्तर में मॉडरेशन का एक व्यक्तिगत उदाहरण स्थापित करने के लिए अपने वेतन को 15 करोड़ तक सीमित कर दिया था। मुकेश अंबानी ने 2008-09 से वेतन, अनुलाभ, भत्ते और कमीशन को एक साथ 15 करोड़ रुपये रखा है, जो प्रति वर्ष 24 करोड़ से अधिक है।

नीता अंबानी की कमाई
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी जो रिलांयस कंपनी के बोर्ड में एक गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। उन्होंने मीटिंग अटैंड करने की फीस के तौर पर 5 लाख रुपये और वर्ष के लिए 2 करोड़ रुपये का कमीशन कमाया। पिछले वर्ष में नीता अंबानी ने मीटिंग फीस के रूप में 8 लाख रुपये और 1.65 करोड़ रुपये कमीशन मिला था।

मुकेश अंबानी के चचेरे भाईयों की सैलरी
वहीं मुकेश अंबानी के चचेरे भाई निखिल और हिताल मेसवानी का पारिश्रमिक 24 करोड़ का वेतन 24 करोड़ रुपये है, लेकिन इस बार इसमें 17.28 करोड़ का कमीशन शामिल था। दूसरी ओर कार्यकारी निदेशकों पीएमएस प्रसाद और पवन कुमार कपिल के वेतन में मामूली गिरावट आई है।












Click it and Unblock the Notifications