Mukesh Ambani Grandson: आकाश-श्लोका अंबानी के बेटे का नाम रखा गया 'पृथ्वी' , क्या इसके पीछे ये है वजह?

Mukesh Ambani Grandson: आकाश-श्लोका अंबानी के बेटे का नाम रखा गया 'पृथ्वी' , क्या इसके पीछे ये है वजह?

नई दिल्ली। Mukesh Ambani Grandson Name Prithvi. देश के सबसे अमीर उद्योगपति और दुनिया के अमीरों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्री( Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी( Mukesh Ambani) दादा बन गए हैं। 10 दिसंबर को आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी( Shloka Ambani) ने बेटे को जन्म दिया। जूनियर अंबानी के आते ही पूरा अंबानी परिवार खुशियों से झूम उठा। अब आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे का नामकरण किया गया है। जिसकी आधिकारिक घोषणा अंबानी परिवार की ओर से की गई है।

 मुकेश अंबानी के पोते का नामकरण

मुकेश अंबानी के पोते का नामकरण


आकाश और श्लोका के पोते का नामकरण किया गया है। अंबानी परिवार ने आधिकारिक रूप से अपने पोते के नाम का ऐलान किया गया है। देश के सबसे अमीर परिवार ने अपने पोते और आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे का नाम 'पृथ्वी आकाश अंबानी' (Prithvi Akash Ambani) रखा है। परिवार की ओर से इसकी घोषणा की गई है। अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अपने बेटे का नाम पृथ्वी रखा है।

 पृथ्वी नाम के पीछे क्या ये है वजह

पृथ्वी नाम के पीछे क्या ये है वजह

दरअसल मुकेश अंबानी जब पिता बने थे और उनके घर बेटे का जन्म हुआ था तो उन्हें यह खबर उस वक्त मिली थी, जब वो हवाई जहाज पर थे। उन्हें अपने बेटे के जन्म की खबर हवाई जहाज यानी आसमान में मिली थी, तो उन्होंने अपने बेटे का नाम आकाश अंबानी( Akah Ambani) रख दिया था। ऐसे में लोग इस बात का कनेक्शन उनके पोते के नाम से जोड़कर देख रहे हैं। चूंकि जब दादा मुकेश अंबानी को अपने पोते के जन्म की खबर मिली तो वो जमीन पर ही थे इसलिए उन्होंने अपने पोते का नाम 'पृथ्वी' रखा है। हालांकि ऐसी कोई बात या नाम के पीछे की वजह अंबानी परिवार की ओर से आधिकारिक रूप से नहीं कही गई है।

 पृथ्वी आकाश अंबानी का नामकरण

पृथ्वी आकाश अंबानी का नामकरण

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के दादा बनने की खुशी में एंटीलिया को नीली रौशनी स सजाया गया है। पोते क नामकरण की जानकारी बहद खूबसूरत तरीके से दी गई है। अंबानी परिवार की ओर से खूबसूरत का कार्ड जारी कर पृथ्वी आकाश अंबानी के नाम का ऐलान किया गया है। कार्ड में लिखा गया है-भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से आकाश-श्लोका अंबानी ने बेटे का जन्म हुआ है। आकाश और श्लोका को बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा गया है। पृथ्वी के जन्म पर दादा मुकेश अंबानी और दादी नीता अंबानी के साथ-साथ नाना रसेल महता और नानी मोना मेहता को शुभकामनाएं।

 मुकेश अंबानी ने साझा की थी तस्वीर

मुकेश अंबानी ने साझा की थी तस्वीर

पोते पृथ्वी के जन्म के कुछ घंटों बाद ही मुकेश अंबानी ने उसके साथ तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में मुकेश अंबानी ने पोते को गोद में ले रखा था । ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। पोते के जन्म से ही अंबानी परिवार में खुशियों का माहौल है।

 मार्च 2019 मं हुई थी शादी

मार्च 2019 मं हुई थी शादी

आकाश और श्लोका की शादी मार्च 2019 में हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड-हॉलीवुड के सितारे समेत राजनीतिक, बिजनेस जनग के बड़े लोग शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी है। आकाश और श्लोका बचपन से क-दूसर को जानते हैं। दोनों की स्कूलिंग क साथ हुई है। लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डटिंग करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और मार्च 2019 में दोनों परिवार रिश्ते में बंध गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+