मुकेश अंबानी के परिवार को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
नई दिल्ली। रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्य को ब्लैक मनी एक्ट के तहत आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की मुंबई युनिट को कई देश में ब्लैक मनी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद आयकर विभाग ने मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्य को नोटिस भेज दिया है। यह नोटिस 28 8मार्च 2019 को भेजी गई है। जानकारी के अनुसार यह नोटिस मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनके तीनों बच्चों के नाम पर भेजी गई है। आरोप है कि इन लोगों के नाम विदेश में अघोषित आय है।
दरअसल केंद्र सरकार को 700 भारतीयों के नाम मिले थे, जिसमे जिनके जेनेवा स्थित एचएसबीसी बैंक में खाता था, इसके बाद आयकर विभाग ने इन लोगों के खिलाफ जांच शुरू की थी। जानकारी के अनुसार एचएसबीसी में 14 बैंक खाते ऐसे हैं जिसमे 601 मिलियन डॉलर पैसा है जोकि रिलायंस ग्रुफ के ऑफशोर होल्डिंग्स के हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार जब इस बारे में रिलायंस के प्रवक्ता से पूछा गया तो उनकी ओर से इस तरह की किसी भी नोटिस से इनकार किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह नोटिस मुंबई के आयकर विभाग के अडिशनल कमिश्नर की ओर से भेजी गई है। आयकर विभाग की नोटिस में रिलायंस के सदस्यों पर आरोप है कि अंबानी के परिवार ने अपनी आय के बारे में सही जानकारी नहीं दी। कई ऐसी कंपनियां हैं जिनका पता मुंबई का है, लेकिन इसकी जानकारी आयकर विभाग को नहीं दी गई है। यह नोटिस पूरी तरह से आयकर विभाग की जांच पर आधारित है। नोटिस को भेजने के तीन महीने पहले ही इसे तैयार कर लिया गया था।