Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी? माही ने दिया दिलचस्प जवाब

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इस वक्त आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी ने संकेत दिए हैं कि वो आईपीएल 2022 खेलने के बाद आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे। हाल ही में उनका एक वीडियो सीएसके की ओर से जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने अपने फेवरेट चेपक मैदान में आईपीएल का आखिरी मैच खेलने की बात कही थी। फिलहाल संन्यास की खबरों के बीच मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान धोनी से उनके फ्यूचर प्लान के बारे में सवाल किया गया, जिसका माही ने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया।

क्या बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रहे हैं धोनी?

क्या बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रहे हैं धोनी?

धोनी ने सवाल पूछा गया था कि क्या वो क्रिकेट के बाद बॉलीवुड का रूख करने वाले हैं? जिस पर मुस्कुराते हुए धोनी ने कहा कि 'नहीं एक्टिंग करना उनके बस की बात नहीं है, बॉलीवुड में काम करना ईजी नहीं है, धोनी ने कहा कि 'वो विज्ञापनों में ही काफी खुश हैं, एक्टिंग एक टफ काम है, जो कि उनके लिए आसान नहीं है।'

'मैं क्रिकेट से जुड़ा रहूंगा और एड करता रहूंगा'

'मैं क्रिकेट से जुड़ा रहूंगा और एड करता रहूंगा'

उन्होंने आगे कहा कि 'अभिनतेाओं को ही उनका काम करने देना चाहिए, मैं क्रिकेट से जुड़ा रहूंगा और एड करता रहूंगा, इससे ज्यादा नहीं।'

बहुत सारे क्रिकेटर्स ने किया फिल्मों में काम

दरअसल धोनी से ये सवाल इसलिए पूछा गया क्योंकि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हरभजन सिंह और इरफान पठान जैसे क्रिकेटर्स ने फिल्मी डेब्यू किया तो वहीं सौरभ गांगुली ने शो को होस्ट किया था, जबकि वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अपने एक चैनल के जरिए लोगों को गुदगुदाते हैं।

माही क्रिकेट के बाद क्या काम करने वाले हैं?

माही क्रिकेट के बाद क्या काम करने वाले हैं?

तो वहीं धोनी के बेहद करीबी सुरेश रैना, भी अपने संगीत के हूनर को लोगों के सामने पेश कर रहे हैं, इसी वजह से उनके फैंस जानना चाहते हैं कि हर पल अपने फैसलों से लोगों से चौंकाने वाले माही क्रिकेट के बाद क्या काम करने वाले हैं और इसी कारण उनसे बॉलीवुड के बारे में सवाल किया गया था।

राजनीति में किस्मत आजमा सकते हैं..

राजनीति में किस्मत आजमा सकते हैं..

हालांकि इससे पहले खबर थी कि धोनी, क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में किस्मत आजमा सकते हैं। ऐसी खबरें थी कि वो भाजपा के टिकट पर झारखंड से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन वो बात भी कुछ समय बाद कोरी ही साबित हुई।

धोनी का जलवा आईपीएल में बरकरार

फिलहाल धोनी का जलवा आईपीएल में बरकरार है। उनकी टीम आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन चुकी है। धोनी के नेतृ्त्व में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और लोग इसे इस बार जीत का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+