MPPSC Result 2023: किसान के बेटे अनंत मिश्रा ने किया टॉप, DSP की 13 पोस्ट पर महिलाओं ने जमाया कब्जा
MPPSC Final Result 2023 Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 8 नवंबर 2025 को जारी कर दिया है। हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राजय के लोक सेवा आयोग ने 35 घंटे के अंदर ही रिजल्ट घोषित कर दिया। इस फाइनल परिणाम में राज्य के पन्ना जिले अजीत कुमार मिश्रा ने टॉप किया है।
टॉप 5 रैंक में लड़कों का दबदबा, डीएसपी के 13 पदों पर महिलाओं ने जमाया कब्जा
बता दें MPPSC भर्ती प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में 229 पदों पर नियुक्तियां की जानी है। हालांकि 2013 के फाइलन रिजल्ट में टॉप 5 तक लड़कों ने अपनी जगह बनाई है लेकिन ये परिणाम पुलिस सेवा के लिए यादगार बन गया है। उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के 19 पदों में से, केवल छह पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन उन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर 13 पदों पर कब्ज़ा जमाया, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

टॉप 10 रैंक की देखें पूरी लिस्ट
- 1 पर अंकित (रोल नं. 100012)
- 2 पर नीलम गाडगे (रोल नं. 100022)
- 3 पर अंकित सिंघाई (रोल नं. 100024)
- 4 पर राहुल मंडलोई (रोल नं. 100040)
- 5 पर अश्विनी (रोल नं. 100056)
- 6 पर प्रिया अग्रवाल (रोल नं. 100077)
- 7 पर प्रशांत बैरागी (रोल नं. 100089)
- 8 पर प्रिया सेंगर (रोल नं. 100103)
- 9 पर स्वाति सिंह बघेल (रोल नं. 100116)
- 10 पर रमाकांत गुप्ता (रोल नं. 100136)
कौन हैं अजीत कुमार मिश्रा?
अजीत कुमार मिश्रा पन्ना के साधारण से किसान परिवार का बेटा है। अपनी काबलियत के बलबूते पर लगातार तीन बार वो परीक्षा निकाल चुके हैं और 2023 के फाइनल परिणाम में तो अजीत ने सबको पछाड़ते हुए टॉप किया है। अजीत कुमार मिश्रा का सबसे पहले चयन 2022 में नायब तहसीलदार के पद हुआ था और अब उन्हें 2023 के फाइलन परिणाम में टॉप करने के बाद अब ये सीधे डिप्टी कलेक्टर की कुर्सी संभालेंगे।
अजीत मिश्रा को पन्ना निवासी अजीत मिश्रा, जो मैहर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं, तीन से चार महीने पहले ही इनकी यहां पोस्टिंग हुई थी। अजीत मिश्रा का 2024 में उनका चयन असिस्टेंट डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर भी हुआ था।
राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए साक्षात्कार 7 जुलाई से 7 अगस्त, 2025 के बीच आयोजित किए गए थे। इससे पहले, प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 16 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के परिणाम 30 दिसंबर, 2024 को घोषित किए गए थे, जिसके बाद आयोग ने अब चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications